दीपावली खुशियों का त्योहार शुरू हो चुका हैं। ये त्योहार सिर्फ घर को ही नहीं, बल्कि अपने लुक को भी खास बनाने के लिए होता है।
अगर आप भी इस दिवाली कुछ अलग ट्राई करना चाहती हैं, तो बॉलीवुड की हसीनाओं के इन आउटफिट्स से टिप्स ले सकती हैं।
इस साल दिवाली के लिए बॉलीवुड एक्ट्रेस जाहन्वी कपूर, आलिया भट्ट और करीना कपूर , शिल्पा शेट्टी ने अपने खास आउटफिट से फैशन की नई राह दिखाई है।
पेस्टल और शाइनिंग लहंगे से लेकर साड़ी और सूट तक खासकर शाम की पार्टी और फैमिली गेट-टुगेदर के लिए परफेक्ट है।
इस साल के फैशन में फूलों वाले प्रिंट्स, मिरर वर्क और गोल्डन एसेसरीज मार्केट में ट्रेंड कर रहे हैं।
दिवाली के आउटफिट्स में आराम और ग्लैमर का शानदार मेल देख सकते है, जिससे हर कोई पार्टी और पूजा दोनों में पहन सकता है।
अगर आप भी इस दिवाली अपने लुक को स्टाइलिश और ट्रेंडी बनाना चाहते हैं तो एक्ट्रेसेस के आउटफिट्स से इंस्पिरेशन लें।
चाहें वह परिवार के साथ पूजा हो या दोस्तों के साथ डिनर पार्टी इन सबके लिए परफेक्ट फैशन आइडिया होगा।
दिवाली पर आप बॉलीवुड डीवाज की तरह कुछ यूनिक डिजाइन को रीक्रिएट करेंगे।
इन हसीनाओं के ड्रेस डिजाइन से आइडिया लेकर आपका लुक एकदम हटकर होगा।
Story continues below Advertisement