Alka Yagnik: पद्म भूषण लेने पहुंची अलका याग्निक, इस रेयर हियरिंग डिसऑर्डर से जूझ रहीं सिंगर

Alka Yagnik: दिल्ली के राष्ट्रपति भवन में 23 जून को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अलका याग्निक को पद्म भूषण दिया। साल 2024 में अलका याग्निक ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर अपने प्रशंसकों को एक बड़ी जानकारी दी थी। उन्होंने बताया था कि वह एक रेयर हियरिंग डिसऑर्डर से जूझ रही हैं, जिसे सेंसरिन्यूरल हियरिंग लॉस कहा जाता है

अपडेटेड Jun 24, 2026 पर 6:55 PM
साल 2024 में अलका याग्निक ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर अपने प्रशंसकों को एक बड़ी जानकारी दी थी

Alka Yagnik: बॉलीवुड की जानी-मानी सिंगर अलका याग्निक को पिछले काफी समय से मीडिया की नजरों से दूर थी। दिल्ली के राष्ट्रपति भवन में 23 जून को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अलका याग्निक को पद्म भूषण दिया। सिंगर को मंच तक पहुंचने के लिए अटेंडेंट का सहारा लेना पड़ा था। वहीं फैंस अलका याग्निक की हेल्थ को लेकर फैंस काफी चिंतित हो गए। अलका याग्निक की नई झलक देखने के बाद सोशल मीडिया पर उनके हेल्थ और पर्सनल लाइफ को लेकर कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। वहीं पद्म भूषण मिलने के बाद अल्का ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया।

अल्का को है ये रेयर बिमारी

साल 2024 में अलका याग्निक ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर अपने प्रशंसकों को एक बड़ी जानकारी दी थी। उन्होंने बताया था कि वह एक रेयर हियरिंग डिसऑर्डर से जूझ रही हैं, जिसे सेंसरिन्यूरल हियरिंग लॉस (एसएनएचएल) कहा जाता है। सिंगर ने बताया, कि ये कंडीशन एक वायरल अटैक के बाद अचानक डेवलप हुई और इससे उनकी सुनने की क्षमता पर बहुत बुरा असर पड़ा। अचानक ये सुनने के बाद वो काफी इमोशनल हो गई थी।


 

सेंसोरिन्यूरल हियरिंग लॉस क्या है

सेंसोरिन्यूरल हियरिंग लॉस तब होता है जब कान के अंदर या ऑडिटरी नर्व डैमेज हो जाती है, जिससे दिमाग के लिए आवाजों को प्रोसेस करना मुश्किल हो जाता है। ये परेशानी बढ़ती उम्र, इन्फेक्शन, चोट या किसी वायरल बीमारी के कारण भी हो सकती है। अलका याग्निक के मामले में डॉक्टरों ने इस समस्या की वजह एक वायरल इन्फेक्शन को बताया था। एक्सपर्ट के अनुसार, इस तरह की स्थिति में समय पर जांच और इलाज बेहद जरूरी होता है, क्योंकि देर से इलाज से ठीक होने की उम्मीद पर असर पड़ सकता है।

आखिरी बार इस प्रोजेक्ट का थी हिस्सा

हियरिंग डिसऑर्डर का असर अलका याग्निक के संगीत करियर पर भी पड़ा है। कई संगीतकार अब भी उनके साथ काम करने की इच्छा रखते हैं, लेकिन वह अभी तक पूरी तरह से रिकॉर्डिंग की दुनिया में वापसी नहीं कर पाई हैं। अलका याग्निक का आखिरी रिकॉर्ड किया गया गीत फिल्म अमर सिंह चमकीला का "नरम कालजा" था, जिसे प्रसिद्ध संगीतकार ए. आर. रहमान ने तैयार किया था। इसके बाद से उनकी आवाज किसी नए गाने या संगीत प्रोजेक्ट में सुनाई नहीं दी है, जिससे उनके प्रशंसक उनकी वापसी का इंतजार कर रहे हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।