Salman Khan: 'टोपी खुद पहनो, किसी को पहनाओ नहीं', सलमान खान सोशल मीडिया पर ने फैंस को दी खास सलाह

Salman Khan Post:बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने अपनी नई स्टाइलिश तस्वीरों के साथ फैंस को साफ सोच रखने और धोखेबाजी से बचने की खास सलाह दी है।

अपडेटेड May 03, 2026 पर 6:45 PM
Story continues below Advertisement

बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपने बेबाक अंदाज के लिए भी जाने जाते हैं। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ नई और स्टाइलिश तस्वीरें शेयर की हैं। लेकिन इन तस्वीरों से ज्यादा चर्चा उस कैप्शन की हो रही है जो सलमान ने इनके साथ लिखा है। उन्होंने अपने फैंस को जिंदगी से जुड़ी एक ऐसी बात कही है, जिसे लोग बहुत पसंद कर रहे हैं।

जिंदगी में आगे बढ़ने का 'सलमान मंत्र'

सलमान खान ने अपनी तस्वीरों के साथ एक गहरी बात लिखी। उन्होंने कहा कि इंसान को किसी भी काम में अपनी सोच साफ रखनी चाहिए। उन्होंने लिखा, "सोच लो, समझ लो, क्लियर हो जाओ, फैसला लो और सब भूलकर आगे बढ़ो।"

इसके साथ ही उन्होंने एक मजेदार लेकिन काम की सलाह भी दी। अपनी टोपी का जिक्र करते हुए उन्होंने लिखा, "और टोपी से याद आया, टोपी खुद पहनो, किसी को पहनाओ नहीं, ना किसी को पहनाने दो।" उनके इस देसी अंदाज का मतलब साफ था कि न तो किसी को धोखा दो और न ही खुद किसी के झांसे में आओ।


फैंस ने लुटाया प्यार

जैसे ही सलमान ने ये तस्वीरें पोस्ट कीं, उनके चाहने वालों ने कमेंट्स की लाइन लगा दी। किसी ने उन्हें 'एवरग्रीन हैंडसम' कहा, तो किसी ने उनकी इस सलाह को बहुत कीमती बताया। इससे पहले भी सलमान ने अपने पालतू कुत्ते के साथ एक प्यारी फोटो शेयर की थी और सुकून का संदेश दिया था।

मुश्किलों के बीच भी कूल हैं सलमान

पिछले कुछ समय से सलमान खान के लिए समय थोड़ा कठिन रहा है। उनके मुंबई वाले घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर फायरिंग की घटना हुई थी, जिसने सबको चौंका दिया था। लेकिन सलमान ने दिखाया है कि वह धमकियों या डर से रुकने वाले नहीं हैं। वह अपने काम और अपनी लाइफ को पूरी मस्ती के साथ जी रहे हैं और लगातार आगे बढ़ रहे हैं।

वर्कफ्रंट

सलमान खान के काम की बात करें तो वह जल्द ही निर्देशक वामसी पैदिपल्ली की फिल्म SVC63 में दिखाई देंगे। इस फिल्म में उनके साथ पहली बार नयनतारा लीड रोल में होंगी। यह एक धमाकेदार एक्शन फिल्म होने वाली है, जो ईद 2027 के मौके पर रिलीज होगी। इसके अलावा सलमान अपने कई और बड़े प्रोजेक्ट्स पर भी काम कर रहे हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।