Get App

Alpha Teaser Release Date: अल्फा टीज़र की रिलीज़ डेट का खुलासा? आलिया भट्ट -शरवरी वाघ का फर्स्ट लुक इस दिन होगा रिवील

Alpha Teaser Release Date: मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक 'अल्फा' टीज़र 10 जून को रिलीज़ होगा। आलिया भट्ट और शरवरी वाघ स्टारर यह फिल्म वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की पहली वुमन सेंट्रिक फिल्म है।

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Jun 08, 2026 पर 4:16 PM
Alpha Teaser Release Date: अल्फा टीज़र की रिलीज़ डेट का खुलासा? आलिया भट्ट -शरवरी वाघ का फर्स्ट लुक इस दिन होगा रिवील
अल्फा की रिलीज़ डेट में कई बार बदलाव हो चुके हैं। पहले यह फिल्म पिछले साल रिलीज़ होने वाली थी, लेकिन फिर इसे अप्रैल 2026 तक टाल दिया गया। बाद में, निर्माताओं ने आधिकारिक तौर पर 10 जुलाई, 2026 को फिल्म की रिलीज़ डेट घोषित की है।

Alpha Teaser Release Date: आलिया भट्ट और शरवरी की फिल्म 'अल्फा' इस साल की मोस्ट अवेटेड बॉलीवुड फिल्मों में से एक बनी हुई है। यश राज फिल्म्स की स्पाई यूनिवर्स की यह फिल्म ऐलान के बाद से ही सुर्खियों में है। 'वॉर 2' के लास्ट में इसकी एक झलक देखने के बाद अब सबकी निगाहें इसके टीज़र पर टिकी हैं। एक नई रिपोर्ट के अनुसार, यश राज फिल्म्स जल्द ही 'अल्फा' का टीज़र लॉन्च करने की तैयारी में है।

पिंकविला के अनुसार, अल्फा का टीज़र 10 जून, 2026 को जारी किया जाएगा। सूत्र ने पोर्टल को बताया, “अल्फा का टीज़र 10 जून को रिलीज़ होगा। इसके बाद एक ज़ोरदार मार्केटिंग और प्रचार अभियान चलाया जाएगा जो फिल्म की कहानी को केंद्र में रखकर आज के भारत के अल्फा रवैये का जश्न मनाएगा। आदित्य चोपड़ा और उनकी टीम ने एक सुनियोजित रणनीति तैयार की है जो अल्फा की रिलीज़ तक आगे बढ़ेगी।”

सूत्र ने आगे बताया कि फिल्म का प्रमोशन कैंपेन अल्फा को सिर्फ एक टाइटल से कहीं अधिक के रूप में होगा। सूत्र ने कहा कि अल्फा का अभियान इस विचार पर आधारित है कि अल्फा सिर्फ एक किरदार या फिल्म का टाइठल नहीं है, यह एक बेहब है।

रिपोर्ट के अनुसार, आलिया भट्ट फिल्म में एक मर्डर्र की भूमिका निभाएंगी। YRF स्पाई यूनिवर्स की पहली महिला प्रधान फिल्म 'अल्फा' है, जिससे इस प्रोजेक्ट को लेकर उम्मीदें काफी बढ़ गई हैं। फिल्म में शरवरी भी एक अहम भूमिका में हैं और उम्मीद है कि यह स्पाई फ्रैंचाइज़ में नई जान डालेगी, जिसमें पहले से ही 'एक था टाइगर', 'टाइगर ज़िंदा है', 'वॉर', 'पठान', 'टाइगर 3' और 'वॉर 2' जैसी फिल्में शामिल हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें