Ammy Virk: एक्टर-सिंगर एमी विर्क ने फरहान अख्तर की 'डॉन 3' से रणवीर सिंह के बाहर होने पर चल रहे विवाद के बीच रणवीर का समर्थन किया है। रणवीर और एक्सेल एंटरटेनमेंट के बीच चल रहे विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए, एमी ने प्रोड्यूसर्स के समय पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि जब एक्टर बॉक्स ऑफिस पर मुश्किल दौर से गुजर रहे थे, तब वे चुप रहे, लेकिन 'धुरंधर' की सफलता के बाद ही उन्होंने कदम उठाया। उन्होंने कहा कि जब रणवीर की फिल्में फ्लॉप हो रही थीं, तब उन्हें नज़रअंदाज़ किया गया था, और अब जब उनका करियर पटरी पर लौट आया है, तो उन्हें निशाना बनाया जा रहा है।
