बॉलीवुड की सबसे पसंदीदा फिल्मों में से एक, 'मैं हूं ना' (Main Hoon Na), ने अपनी रिलीज के 22 साल पूरे कर लिए हैं। इस खास मौके पर फिल्म में 'संजना' का यादगार किरदार निभाने वाली अभिनेत्री अमृता राव पुरानी यादों में खो गईं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक बेहद भावुक नोट साझा करते हुए अपनी निर्देशक फराह खान और फिल्म की पूरी टीम के प्रति आभार व्यक्त किया है।
"अब वैसी फिल्में नहीं बनतीं"
अमृता राव ने इंस्टाग्राम पर फिल्म की यादें ताजा करते हुए लिखा कि 'मैं हूं ना' उनके करियर की एक ऐसी 'कल्ट' फिल्म है, जिसकी लोकप्रियता समय के साथ कम होने के बजाय और बढ़ती ही जा रही है। उन्होंने अफसोस जताते हुए कहा, "आज के दौर में ऐसी फिल्में अब नहीं बनतीं।" अमृता के अनुसार, इस फिल्म में जिस तरह का संगीत, भावनाएं और मनोरंजन का तालमेल था, वह आज के सिनेमा में दुर्लभ है।
अमृता ने अपनी निर्देशक फराह खान की जमकर तारीफ की। उन्होंने फराह को अपनी 'झांसी की रानी' बताते हुए कहा कि वे अपने समय से बहुत आगे की सोच रखने वाली फिल्ममेकर हैं। अमृता ने लिखा, "चाहे वो किरदारों के कपड़े हों, हेयरस्टाइल हो या फिर 'चले जैसे हवाएं' जैसा आइकॉनिक 'वन टेक' गाना... फराह ने जिस तरह से इस फिल्म की कल्पना की थी, वह अद्भुत था।" उन्होंने फराह की क्रिएटिविटी और सोच को याद करते हुए उन्हें हिंदी सिनेमा की एक क्रांतिकारी निर्देशक करार दिया।
View this post on Instagram