
शेयर की गई फोटो में एक्ट्रेस अनन्या पांडे ताजमहल के सामने पोज देती नजर आ रही है। अनन्या पांडे की फोटो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।(Photo: Ananya Instagram)
येलो और ब्लू कलर की प्रिंटेड ड्रेस अनन्या पांडे बेहद खूबसूरत लग रही है। एक्ट्रेस ने अपने इस लुक के साथ गोल्डन एक्सेसरीज और हाई पोनीटेल किया था।(Photo: Ananya Instagram)
एक्ट्रेस ने ताजमहल के साथ अपनी कई तस्वीरें शेयर की है, जिनमें वे अलग-अलग पोज देती नजर आ रही हैं। (Photo: Ananya Instagram)
अनन्या पांडे ने इसके कैप्शन में लिखा, "वाह ताज!" इसके साथ ही उन्होंने बैकग्राउंड में ए.आर. रहमान और जावेद अली का मशहूर गाना 'जश्न-ए-बहारा' भी जोड़ा, जो साल 2008 की फिल्म 'जोधा अकबर' का है।(Photo: Ananya Instagram)
अनन्या ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर भी अपनी पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, "तस्वीरें इस खूबसूरती को पूरी तरह बयां नहीं कर सकतीं। इसे फील करने के लिए आपको खुद यहां आकर देखना होगा।"(Photo: Ananya Instagram)
अनन्या की इस फोटो पर फैंस ने काफी कमेंट किए। एक यूजर ने लिखा, "इस खूबसूरती के साथ सुबह उठी! कमाल की खूबसूरती।" दूसरे यूजर ने लिखा, "ताज बहुत खूबसूरत है, लेकिन आप उससे भी ज्यादा खूबसूरत हैं।"(Photo: Ananya Instagram)
अनन्या पांडे हाल ही में ऐतिहासिक कोर्टरूम ड्रामा "केसरी चैप्टर 2" में नजर आई थी। करण सिंह त्यागी के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में उनके साथ अक्षय कुमार, आर. माधवन, एलेक्स ओ'नेल, रेजिना कैसंड्रा और साइमन पैस्ले डे जैसे कलाकार भी थे। (Photo: Ananya Instagram)
अनन्या पांडे जल्द ही कार्तिक आर्यन के साथ रोमांटिक कॉमेडी फिल्म "तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी" में नजर आएंगी। इसके बाद अनन्या पांडे विवेक सोनी की फिल्म "चांद मेरा दिल" में लक्ष्य के साथ नजर आएंगी। (Photo: Ananya Instagram)