Get App

Ananya Panday: अनन्या पांडे ने शेयर किया अपनी बीच लुक की तस्वीरें, बोल्ड अवतार में नजर आई एक्ट्रेस

Ananya Panday: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे अपने ग्लैमरस लुक को लेकर अक्सर चर्चा में रहती है। अनन्या पांडे इन दिनों ग्रीस के मायकोनोस में छुट्टियां मना रही हैं। एक्ट्रेस ने अपनी वेकेशन की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है, जिसमें वो अपने शानदार और स्टाइलिश लुक में नजर आ रही हैं

MoneyControl News
अपडेटेड Jul 15, 2025 पर 22:53
Ananya Panday: अनन्या पांडे ने शेयर किया अपनी बीच लुक की तस्वीरें, बोल्ड अवतार में नजर आई एक्ट्रेस

अनन्या पांडे ने इंस्टाग्राम पर अपने वेकेशन की कुछ तस्वीरें शेयर की, शेयर करते ही ये तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही है। एक्ट्रेस का ये लुक उन लोगों के लिए फैशन इंस्पिरेशन हैं जो ट्रैवल के दौरान भी स्टाइलिश दिखना चाहते हैं।(Photo: Ananya Instagram)

एक्ट्रेस की शेयर की गई पहली फोटो में पिंक कलर के मिनी ड्रेस में बेहद ग्लैमरस लग रही हैं। एक्ट्रेस की इस ड्रेस में जिसमें पतली स्पेगेटी स्ट्रैप्स और स्कूप नेकलाइन है।(Photo: Ananya Instagram)

एक्ट्रेस ने अनन्या पांडे ने पूल साइड पर एक खूबसूरत बिकिनी में फोटो खिंचवाई, जिसमें वह पूरे कॉन्फिडेंस के साथ स्टाइल के साथ नजर आ रही हैं। उनका ये लुक काफी बोल्ड और अटैक्टिव लग रहा है।(Photo: Ananya Instagram)

अनन्या ने अपने खुले बालों और सिंपल सनग्लासेस के साथ एक सिंपल लेकिन स्टाइलिश लुक अपनाया। एक्सेसरीज में अनन्या ने मल्टी-लेयर्ड सिल्वर पेंडेंट नेकलेस, स्टैक्ड ब्रेसलेट और उंगलियों में कई रिंग पहनीं हुई थी।(Photo: Ananya Instagram)

अनन्या एक फोटो में बिकिनी पहने हुए पूल के किनारे शांत और रिलैक्स मूड में दिख रही हैं। अपने दूसरे आउटफिट में अनन्या ने हॉल्टर-नेक रेड ब्रालेट के साथ ऑरेंज स्कर्ट पहनी थी। (Photo: Ananya Instagram)

एक और स्टाइलिश बीच लुक में अनन्या ने गुलाबों से सजा सफेद क्रॉप टॉप पहना, जिसमें फ्रिंज हेमलाइन थी। इसके साथ उन्होंने रंग-बिरंगी फ्रिंज वाली मिनी स्कर्ट पहनी थी। (Photo: Ananya Instagram)

लेयर्ड ब्रेसलेट और ग्लैम मेकअप ने इस लुक को एकदम परफेक्ट फिनिशिंग टच दिया। काले सनग्लासेस के साथ उनका यह कैज़ुअल लेकिन बोल्ड लुक एक स्टाइलिश वेकेशन वाइब देता नजर आया।(Photo: Ananya Instagram)

अनन्या पांडे को हाल ही में 'केसरी चैप्टर 2' में नजर आई थी। अनन्या जल्द ही कार्तिक आर्यन के साथ फिल्म 'तू मेरी, मैं तेरा' में नजर आने वाली है। (Photo: Ananya Instagram)

सब समाचार

+ और भी पढ़ें