Anil Kapoor: 39 साल बाद अनिल कपूर ने रीक्रिएट किया 'मिस्टर इंडिया' लुक, एक्टर ने बताया- चोर बाजार से खरीदी थी जैकेट

Anil Kapoor: अनिल कपूर ने 'इंडिया के टॉप 1%' शो में अपनी मशहूर फिल्म 'मिस्टर इंडिया' का 39 साल पुराना कॉस्ट्यूम पहनकर पुराने दिनों की यादें ताजा कीं। उन्होंने जैकेट से जुड़ा किस्सा भी शेयर किया।

अपडेटेड Oct 10, 2026 पर 3:48 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
देखिए ‘इंडिया के टॉप 1% – द अनिल कपूर शो’ हर शनिवार और रविवार रात 8 बजे स्टार प्लस और जियोहॉटस्टार पर।

Anil Kapoor: मजेदार पहेलियां, दिल छू लेने वाली कहानियां और 39 साल पुराना अनिल कपूर का वही यादगार ‘मिस्टर इंडिया’ लुक! इस वीकेंड स्टार प्लस का ‘इंडिया के टॉप 1%’ उन असल जिंदगी के ‘मिस्टर इंडिया’ को सलाम करेगा, जो बिना किसी बदले की उम्मीद के देश और समाज की सेवा करते हैं।

‘मिस्टर इंडिया’ की थीम पर आधारित इस खास एपिसोड में शो की दिलचस्प पहेलियों और खेल के साथ ऐसे लोगों की कहानियां भी सामने आएंगी, जो दूसरों की मदद को अपना फर्ज मानते हैं। इस मौके को और खास बनाते हुए अनिल कपूर उसी कोट, शर्ट और पैंट में नजर आएंगे, जो उन्होंने इस यादगार फिल्म में पहनी थी। साथ ही वह अपनी जैकेट की खरीदारी से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा भी सुनाएंगे।

अपने पुराने लुक को फिर अपनाने की खुशी साझा करते हुए अनिल कपूर कहते हैं- “शर्ट आज भी मुझे फिट आती है। पैंट भी फिट आती है और जैकेट भी। 39 साल बाद भी सब कुछ फिट है! टीम ने कहा कि काश हमें ‘मिस्टर इंडिया’ वाला कॉस्ट्यूम मिल जाता। मैंने फिर उन्हें बताया कि वह तो मैंने संभालकर रखा है!’”

View this post on Instagram

A post shared by teamak (@teamanilkapoor)


इस खास एपिसोड के पीछे की सोच बताते हुए वह कहते हैं, “हम जो एपिसोड कर रहे हैं उसका समाज से गहरा जुड़ाव है। यही फिल्म का मूल विचार भी था। फिल्म देखने के बाद राज कपूर साहब ने भी इसी बात का जिक्र किया था कि इस फिल्म से हमें क्या सीख मिलती है? यही कि हर कोई ‘मिस्टर इंडिया’ बन सकता है। यह एपिसोड उन लोगों के लिए है, जो देश की सेवा करते हैं। वे बिना किसी बदले की उम्मीद के देश के लिए काम करते हैं, क्योंकि इसे अपना फर्ज मानते हैं। ऐसे ही लोगों के योगदान से हमारा देश बनता है।”

अपनी मशहूर जैकेट का किस्सा सुनाते हुए अनिल बताते हैं, “यह जैकेट मैंने चोर बाज़ार से खरीदी थी। इत्तेफाक से इन दिनों मेरे बाल भी लंबे हैं, जैसे ‘मिस्टर इंडिया’ में थे। तो आज बाल भी इस लुक के साथ खूब जंच रहे हैं!” देखिए ‘इंडिया के टॉप 1% – द अनिल कपूर शो’ हर शनिवार और रविवार रात 8 बजे स्टार प्लस और जियोहॉटस्टार पर।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।