Ankita Lokhande: ग्लैमर, इमोशन और जश्न... अंकिता लोखंडे का बर्थडे बैश बना यादगार, तस्वीरें हुईं वायरल

Ankita Lokhande Birthday: टीवी क्वीन अंकिता लोखंडे ने 19 दिसंबर को अपना 41वां बर्थडे ग्रैंड स्टाइल में मनाया। फैमिली-फ्रेंड्स संग धूमधाम वाली पार्टी की इनसाइड फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। स्टार्स की भीड़, केक कटिंग और प्यार भरे मोमेंट्स से भरपूर ये पार्टी की खास तस्वीरों पर नजर डालिए।

अपडेटेड Dec 20, 2025 पर 17:02
Story continues below Advertisement
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
अंकिता ऑलिव ग्रीन ग्लैमरस ड्रेस में चमकीं, टियारा और साश लगाकर बर्थडे गर्ल का फुल डीवा अवतार। ओपन हेयर, जूलरी और एक्ट्रेस की अदाओं ने लुक को परफेक्ट टच दिया।
अंकिता ऑलिव ग्रीन ग्लैमरस ड्रेस में चमकीं, टियारा और साश लगाकर बर्थडे गर्ल का फुल डीवा अवतार। ओपन हेयर, जूलरी और एक्ट्रेस की अदाओं ने लुक को परफेक्ट टच दिया।

हबी विक्की जैन भी पार्टी में दिखे। विक्की ने बेज पैंट-सर्ट और ब्लैक ब्लेजर पहनकर वेसटर्न फॉर्मल लुक ट्राई किया था।

समर्थ, एलविश यादव,दिव्या अग्रवाल, अपर्णा दीक्षित, मंशा बहल जैसे टीवी सितारे भी दिखे। 'लाफ्टर शेफ्स' फेम समर्थ ने अंकिता को स्पेशल हग दिया, पार्टी में हंसी-खुशी सबने ठुमके लगाए।

अंकिता ने मल्टी-टियर केक काटा साथ ही फैमिली ने तालियां बजाईं। बैलून्स और कैंडल्स से सजा वेन्यू काफी खूबसूरत लग रहा था।

अंकिता और विक्की का कोजी डांस मोमेंट भी वायरल हुआ। हाथ थामे रोमांटिक स्वाइप्स, फैंस ने कमेंट्स में लिखा- 'कपल गोल्स अल्टिमेट!'

दिव्या अग्रवाल संग सेल्फी, अपर्णा दीक्षित के हग्स की फोटोज अंकिता ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा 'माय चोजन फैमिली विथ मी ऑन माय स्पेशल डे। ग्रेटफुल फॉर एवरी मोमेंट!' इमोशनल वाइब्स हाई।

बॉलीवुड स्टार्स ने इंस्टा पर पुरानी फोटोज शेयर कर विश किया। अंकिता की जर्नी से इंस्पायर्ड होकर सबने लव भेजा। 'पवित्र रिश्ता' से 'बिग बॉस' तक का सफर याद दिलाया।

अंकिता ने बर्थडे पोस्ट में लिखा- '41वें बर्थडे पर अपनों ने स्पेशल बनाया। लाइफ के हर टर्न पर ये लोग साथ थे। बर्थडे गर्ल फीलिंग्स ब्लेस्ड!