'ऐसे इंसान को ट्रोल होते देखना...' बहन जान्हवी-खुशी के ट्रोलिंग पर अंशुला कपूर ने कही ये बात

अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर इस समय काफी चर्चा में है। अंशुला कपूर ने अपने लंबे समय से रिश्ते में रहे बॉयफ्रेंड रोहन ठक्कर से सगाई कर ली है। अब दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। वहीं हाल ही में अंशुला कपूर का एक इंटरव्यू सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें अंशुला ने अपनी बहनों जान्हवी और खुशी कपूर के ट्रोलिंग को लेकर बात की

अपडेटेड Jul 04, 2025 पर 18:48
Story continues below Advertisement
जान्हवी और खुशी कपूर को फिल्मों में आने के बाद से ही ही कई बार ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा है लेकिन इसके बावजूद उन्होंने हिम्मत नहीं हारी
जान्हवी और खुशी कपूर को फिल्मों में आने के बाद से ही ही कई बार ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा है लेकिन इसके बावजूद उन्होंने हिम्मत नहीं हारी

पिंकविला के साथ हाल ही में एक इंटरव्यू में अंशुला कपूर ने जान्हवी और खुशी को ऑनलाइन ट्रोलिंग का सामना करने पर कहा, "जब बाहर की दुनिया की बेरुखी सामने आती है, तो वो बहुत कठोर लगती है। किसी ऐसे इंसान को ट्रोल होते देखना, जिसे आप प्यार करते हैं, आसान नहीं होता।" (Photo: Anshula Instagram)

अंशुला कपूर ने आगे कहा, "चाहे वो आपकी बहन हो या कोई करीबी, उस दर्द को अपने अंदर संभालना बहुत मुश्किल होता है। जान्हवी और खुशी सबसे बहादुर और दयालु लड़कियां हैं जिन्हें जानने का मुझे सौभाग्य मिला है।"(Photo: Anshula Instagram)

अंशुला ने कहा, दोनों का दिल बहुत साफ है और वे सच में दिल से जुड़ी हुई इंसान हैं। जब काम की बात आती है तो आलोचना का एक तरीका होता है, जिसे हम सकारात्मक आलोचना कहते हैं, जो सुधार के लिए मददगार होती है।"(Photo: Anshula Instagram)

अंशुला ने कहा, "लेकिन जब हर बात पर आलोचना होने लगती है, तो वो ट्रोलिंग बन जाती है, और फिर वो सिर्फ आलोचना नहीं रह जाती। किसी ऐसे इंसान के बारे में, जिसे आप जानते भी नहीं, पर्सनल कमेंट करना बहुत ही अनुचित है।"(Photo: Anshula Instagram)

अंशुला ने कहा, "खासकर जब कोई अपनी किशोरावस्था या बीसवें दशक में हो तो ऐसे हमलों को सहना उनके लिए बहुत मुश्किल और नाइंसाफी भरा होता है।"(Photo: Anshula Instagram)

बता दें फिल्मों में आने के बाद से जान्हवी और खुशी कपूर के एक्टिंग और लुक्स को लेकर सोशल मीडिया पर कई बार आलोचनाओं का सामना करना पड़ा है। (Photo: Anshula Instagram)

हाल ही में अंशुला कपूर हाल ही में रियलिटी शो 'द ट्रेटर्स' में नजर आई थीं। वहीं जान्हवी कपूर अपनी आने वाली फिल्म 'परम सुंदरी' फिल्म 1 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।(Photo: Anshula Instagram)