
पिंकविला के साथ हाल ही में एक इंटरव्यू में अंशुला कपूर ने जान्हवी और खुशी को ऑनलाइन ट्रोलिंग का सामना करने पर कहा, "जब बाहर की दुनिया की बेरुखी सामने आती है, तो वो बहुत कठोर लगती है। किसी ऐसे इंसान को ट्रोल होते देखना, जिसे आप प्यार करते हैं, आसान नहीं होता।" (Photo: Anshula Instagram)
अंशुला कपूर ने आगे कहा, "चाहे वो आपकी बहन हो या कोई करीबी, उस दर्द को अपने अंदर संभालना बहुत मुश्किल होता है। जान्हवी और खुशी सबसे बहादुर और दयालु लड़कियां हैं जिन्हें जानने का मुझे सौभाग्य मिला है।"(Photo: Anshula Instagram)
अंशुला ने कहा, दोनों का दिल बहुत साफ है और वे सच में दिल से जुड़ी हुई इंसान हैं। जब काम की बात आती है तो आलोचना का एक तरीका होता है, जिसे हम सकारात्मक आलोचना कहते हैं, जो सुधार के लिए मददगार होती है।"(Photo: Anshula Instagram)
अंशुला ने कहा, "लेकिन जब हर बात पर आलोचना होने लगती है, तो वो ट्रोलिंग बन जाती है, और फिर वो सिर्फ आलोचना नहीं रह जाती। किसी ऐसे इंसान के बारे में, जिसे आप जानते भी नहीं, पर्सनल कमेंट करना बहुत ही अनुचित है।"(Photo: Anshula Instagram)
अंशुला ने कहा, "खासकर जब कोई अपनी किशोरावस्था या बीसवें दशक में हो तो ऐसे हमलों को सहना उनके लिए बहुत मुश्किल और नाइंसाफी भरा होता है।"(Photo: Anshula Instagram)
बता दें फिल्मों में आने के बाद से जान्हवी और खुशी कपूर के एक्टिंग और लुक्स को लेकर सोशल मीडिया पर कई बार आलोचनाओं का सामना करना पड़ा है। (Photo: Anshula Instagram)
हाल ही में अंशुला कपूर हाल ही में रियलिटी शो 'द ट्रेटर्स' में नजर आई थीं। वहीं जान्हवी कपूर अपनी आने वाली फिल्म 'परम सुंदरी' फिल्म 1 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।(Photo: Anshula Instagram)