Get App

Lakadbaggha 2: भारत-इंडोनेशिया के संगम से बनी अंशुमन झा की 'लकड़बग्घा 2' रचाएगी इतिहास, कान्स फिल्म मार्केट में दिखाई जाएगी यह फिल्म

Lakadbaggha 2: अंशुमन झा की मार्शल आर्ट्स फिल्म लकड़बग्घा 2: द मंकी बिजनेस को कान्स फिल्म फेस्टिवल के 'मार्चे दू फिल्म' में स्क्रीनिंग के लिए चुना गया है, जो भारत और इंडोनेशिया के बीच पहला आधिकारिक सह-निर्माण है।

Shradha Tulsyanअपडेटेड May 12, 2026 पर 12:45 PM
Lakadbaggha 2: भारत-इंडोनेशिया के संगम से बनी अंशुमन झा की 'लकड़बग्घा 2' रचाएगी इतिहास, कान्स फिल्म मार्केट में दिखाई जाएगी यह फिल्म

भारतीय सिनेमा इन दिनों अंतरराष्ट्रीय मंचों पर अपनी मजबूत धाक जमा रहा है। इसी कड़ी में अभिनेता और निर्देशक अंशुमन झा की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'लकड़बग्घा 2: द मंकी बिजनेस' (Lakadbaggha 2: The Monkey Business) ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। यह फिल्म प्रतिष्ठित 'कान्स फिल्म फेस्टिवल' (Cannes Film Festival) के 'मार्चे दू फिल्म' (Marché du Film) यानी फिल्म मार्केट में स्क्रीनिंग के लिए चुनी गई है। यह फिल्म न केवल अपनी एक्शन पैक्ड कहानी के लिए चर्चा में है, बल्कि यह भारत और इंडोनेशिया के बीच पहला आधिकारिक सह-निर्माण (Co-production) भी है।

बेजुबानों की आवाज बनी फिल्म

'लकड़बग्घा' फ्रेंचाइजी की पहली फिल्म कुत्तों के प्रति क्रूरता और उनके अवैध व्यापार पर आधारित थी। वहीं, इसका दूसरा भाग यानी 'लकड़बग्घा 2' इस कैनवस को और बड़ा करता है। इस बार कहानी का केंद्र लुप्तप्राय 'याकी बंदर' है। अंशुमन झा ने इस पर बात करते हुए कहा कि इंसानों की संवेदनहीनता के कारण जानवर विलुप्त हो रहे हैं। फिल्म का उद्देश्य केवल मनोरंजन करना नहीं, बल्कि पर्यावरण और वन्यजीव संरक्षण जैसे गंभीर मुद्दों की ओर वैश्विक दर्शकों का ध्यान खींचना है।

मार्शल आर्ट्स और दमदार स्टार कास्ट

सब समाचार

+ और भी पढ़ें