Get App

Anupam Kher: डेविड धवन के रिटायरमेंट अनाउंसमेंट सुनने के बाद से बेहद गुस्से में हैं अनुपम खेर, बोले-'आप कौन होते हैं यह तय करने वाले?'

Anupam Kher: अनुपम खेर ने कहा कि डेविड धवन उनके सबसे अच्छे दोस्त हैं। वहीं उनके रिटायरमेंट प्लान पर रिएक्ट करते हुए बोले- जब तक दर्शकों उन्हें प्यार मिल रहा है, उन्हें संन्यास नहीं लेना चाहिए।

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Jun 04, 2026 पर 10:42 AM
Anupam Kher: डेविड धवन के रिटायरमेंट अनाउंसमेंट सुनने के बाद से बेहद गुस्से में हैं अनुपम खेर, बोले-'आप कौन होते हैं यह तय करने वाले?'
अनुपम खेर ने बताया कि फिल्म निर्माता डेविड धवन के संन्यास की घोषणा के तुरंत बाद उन्होंने उन्हें फोन किया और इस फैसले पर उन्हें फटकार भी लगाई।

Anupam Kher: सीनियर एक्टर अनुपम खेर ने फिल्म निर्माता डेविड धवन की आने वाली फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' के बाद निर्देशन से संन्यास लेने के फैसले पर रिएक्ट किया है। उनका कहना है कि फिल्म इंडस्ट्री में रिटायर होने की कोई तय उम्र नहीं होती है।

डेविड धवन ने हाल ही में अपने बेटे वरुण धवन अभिनीत फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' को अपनी अंतिम निर्देशित फिल्म ऐलान करके प्रशंसकों और इंडस्ट्री को चौंका दिया। इस ऐलान पर कई फिल्मी साथियों ने प्रतिक्रिया दी, जिनमें उनके लंबे समय के मित्र और कलीग अनुपम खेर भी शामिल हैं।

एएनआई से बात करते हुए अनुपम खेर ने बताया कि फिल्म निर्माता डेविड धवन के संन्यास की घोषणा के तुरंत बाद उन्होंने उन्हें फोन किया और इस फैसले पर उन्हें फटकार भी लगाई। खेर ने जोर देते हुए कहा, “डेविड धवन मेरे सबसे अच्छे दोस्त हैं। जब भी मौका मिलता है, मैं उनके घर जाता हूं। जब मुझे उनके संन्यास के फैसले के बारे में पता चला, तो मैंने उन्हें फोन किया और उन्हें फटकार लगाई।

मैंने कहा कि क्या मतलब, यह तुम्हारी आखिरी फिल्म है? तुम कौन होते हो यह तय करने वाले कि यह तुम्हारी आखिरी फिल्म है? अगर दर्शक तुम्हें प्यार करते हैं, तो यह मत कहो कि यह मेरी आखिरी फिल्म है।’ मेरे पिता मुझसे कहा करते थे कि रिटायरमेंट सिर्फ एक सोच है। जब तक तुम अपने पैरों पर खड़े हो सकते हो और जो तुम्हें पसंद है वह करते रह सकते हो, तब तक संन्यास लेने का कोई कारण नहीं है। दुर्भाग्य से, बाद में वे बीमार पड़ गए, लेकिन यह विश्वास मेरे साथ बना रहा। हम भाग्यशाली हैं कि हम ऐसे पेशे में हैं जहां रिटायमेंट की कोई निश्चित उम्र नहीं है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें