Anupam Kher: किरण खेर के घर अपनी गर्लफ्रेंड के लव लेटर भेजते थे अनुपम खेर, एक्टर बोले- 'कभी सोचा भी नहीं था कि हमें प्यार हो जाएगा'

Anupam Kher: अनुपम खेर और किरण खेर की लव स्टोरी उनके थिएटर्स के दिनों की लंबी दोस्ती के बाद बनी थी। खेर ने खुलासा किया कि कभी नहीं सोचा था कि हमारी शादी होगी।

अपडेटेड May 29, 2026 पर 3:38 PM
Story continues below Advertisement
फिल्मों की बात करें तो अनुपम खेर को पिछली बार फिल्म 'तन्वी द ग्रेट' में देखा गया था। फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों दोनों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली थी।

Anupam Kher: अभिनेता अनुपम खेर और किरण खेर की शादी को लगभग 40 साल से अधिक का समय बीत चुका हैं। इस कपल की लव स्टोरी अनोखी है। थिएटर के दिनों में उनकी दोस्ती गहरी हुई और धीरे-धीरे वे अलग-अलग राहों पर दोनों चल पड़े। किरण ने किसी और से शादी कर ली, जबकि अनुपम किसी और के साथ रिश्ते में थे। हालांकि, किस्मत ने आखिरकार उन्हें फिर से मिला ही दिया। हाल ही में एक बातचीत में अनुपम ने बताया कि यह सब कैसे हुआ।

टाइम्स नाउ से बात करते हुए अनुपम ने बताया कि किरन चंडीगढ़ के Department of Indian Theatre में उनसे एक साल सीनियर थीं। अभिनेता ने बताया कि कॉलेज में किरण एक स्टार थीं, क्योंकि वह अपनी बहन के साथ भारत के लिए बैडमिंटन खेलती थीं और अंग्रेजी नाटक भी करती थीं। अनुपम ने माना कि उन्हें लगता था कि किरण उनकी पहुंच से बाहर हैं और उन्होंने कभी कल्पना भी नहीं की थी कि उनके बीच कुछ होगा।

अनुपम और किरण दोनों बाद में मुंबई चले गए। हालांकि, किरन की शादी मुंबई के व्यवसायी गौतम बेरी से हुई थी और उनका एक बेटा सिकंदर खेर भी है। वहीं, अनुपम उस समय रिलेशनशिप में थे। उस दौरान अनुपम ने बताया कि वह अक्सर किरन के घर जाया करते थे। दरअसल, आर्थिक तंगी के कारण वह घर लौटने के लिए किरन से टैक्सी का किराया भी मांग लेते थे।


अपनी दोस्ती के प्यार में बदलने की कहानी साझा करते हुए उन्होंने कहा, "किरन लंबे समय से मेरी दोस्त थीं, फिर एक ऐसा समय आया जब मेरा ब्रेकअप हुआ और वो भी अपने पति के साथ मुश्किल दौर से गुज़र रही थीं। बस इसी नाजुक मोड़ से हमारी ज़िंदगी बदल गई।"

अपनी गहरी दोस्ती के रिश्ते की नींव बनने के बारे में बताते हुए उन्होंने आगे कहा कि लेकिन उससे पहले मेरी गर्लफ्रेंड के भी सारे लव लेटर उन्हीं के घर आते थे। इसीलिए मैं कहता हूं 'कुछ भी हो सकता है'। मुझे बिल्कुल भी अंदाज़ा नहीं था कि एक दिन हम प्यार में पड़ जाएंगे और शादी कर लेंगे। अब आज हमें 41 साल हो गए हैं।"

किरन खेर और अनुपम खेर की शादी 26 अगस्त 1985 को हुई थी। इस कपल ने 2025 में अपनी 40वीं शादी की सालगिरह मनाई। उनके कोई बच्चे नहीं हैं, लेकिन उन्होंने किरण के पहली शादी से हुए बेटे सिकंदर खेर को अपना बेटा मान लिया। फिल्मों की बात करें तो अनुपम खेर को पिछली बार फिल्म 'तन्वी द ग्रेट' में देखा गया था। फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों दोनों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली थी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।