Get App

Anupama Spoiler: अनुपमा के कैफे पर मंडराया नया संकट, क्या प्रेम बनेगा अनुपमा की बर्बादी का कारण?

Anupama Spoiler: अनुपमा सीरियल में अब प्रेम का विलेन अवतार सामने आने वाला है, जो खुलेआम अनुपमा के कैफे को बर्बाद करने की धमकी दे रहा है। दूसरी ओर, श्रुति और राही की नई साजिशों के बीच अनुपमा अपने कैफे को बचाने और अनुज के सपनों को पूरा करने की जद्दोजहद में जुटी है।

Shradha Tulsyanअपडेटेड May 03, 2026 पर 2:31 PM
Anupama Spoiler: अनुपमा के कैफे पर मंडराया नया संकट, क्या प्रेम बनेगा अनुपमा की बर्बादी का कारण?

लोकप्रिय टीवी सीरियल 'अनुपमा' इन दिनों अपने हाई-वोल्टेज ड्रामे के कारण दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। शो में एक के बाद एक ऐसे मोड़ आ रहे हैं, जो दर्शकों को स्क्रीन से चिपके रहने पर मजबूर कर रहे हैं। हालिया एपिसोड में कुछ ऐसा हुआ है जिसने अनुपमा की मुश्किलों को और बढ़ा दिया है। अब तक जो प्रेम अनुपमा का मददगार नजर आ रहा था, क्या वही अब उसका सबसे बड़ा दुश्मन बनने वाला है?

अनुपमा के अतीत और वर्तमान का टकराव

कहानी की शुरुआत में दिखाया गया कि बंकू, दिग्विजय को उस दर्दनाक मंजर के बारे में बताता है जब राही ने गुस्से में आकर अनुपमा का कैफे तोड़ दिया था। अनुपमा को टूटते देख दिग्विजय के मन में सहानुभूति जागती है। वहीं दूसरी ओर, लीला (बा), पाखी और परितोष अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। वे दिग्विजय और बंकू के बारे में जासूसी करने में जुटे हैं।

जब लीला कैफे पहुंचती है, तो वह अनुपमा के चरित्र और उसके फैसलों पर सवाल उठाती है। वह इस बात से नाराज है कि अनुपमा दो अनजान व्यक्तियों के साथ काम कर रही है। हालांकि, अनुपमा अब पहले जैसी कमजोर नहीं रही। उसने लीला और परितोष को करारा जवाब देते हुए साफ कर दिया कि उसकी निजी जिंदगी में दखल देने का हक किसी को नहीं है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें