Get App

Anupama Spoiler: राही ने पार की मर्यादा, अनुपमा पर लगाया दिग्विजय संग रिश्ते का आरोप; भड़की मां ने जड़ दिया थप्पड़

Anupama Spoiler: सीरियल 'अनुपमा' में राही ने अपनी मां पर दिग्विजय के साथ नाजायज रिश्ते का आरोप लगाया है, जिससे गुस्से में आकर अनुपमा ने उसे थप्पड़ जड़ दिया।

Shradha Tulsyanअपडेटेड May 07, 2026 पर 3:02 PM
Anupama Spoiler: राही ने पार की मर्यादा, अनुपमा पर लगाया दिग्विजय संग रिश्ते का आरोप; भड़की मां ने जड़ दिया थप्पड़

टीवी का नंबर वन शो 'अनुपमा' इन दिनों अपनी कहानी में आए 15 साल के लीप के बाद दर्शकों को बांधे हुए है। शो में मां-बेटी (अनुपमा और राही) के बीच की कड़वाहट कम होने का नाम नहीं ले रही है। आने वाले एपिसोड में एक ऐसा मोड़ आएगा जहां राही अपनी मां के चरित्र पर सवाल उठाएगी, जिससे गुस्से में आकर अनुपमा अपना आपा खो देगी।

लीला के जन्मदिन पर मचा घमासान

कहानी की शुरुआत लीला (बा) के जन्मदिन समारोह से होती है। घर में खुशियों का माहौल है, लेकिन पर्दे के पीछे साजिशें और गलतफहमियां पनप रही हैं। इसी बीच दिग्विजय की एंट्री होती है, जो अनुपमा का खोया हुआ बैग लौटाने आता है। हसमुख (बापूजी) उसे सम्मान के साथ घर के अंदर बुलाते हैं, लेकिन दिग्विजय की मौजूदगी घर के कुछ सदस्यों को खटकने लगती है।

श्रुति की चाल और राही की नफरत

समारोह में श्रुति भी मौजूद है, जो लगातार अनुपमा को नीचा दिखाने की कोशिश कर रही है। वह सबके सामने खुद को राही की 'असली मां' घोषित कर देती है, जिससे किंजल और परिवार के अन्य सदस्य हैरान रह जाते हैं। वहीं, राही और प्रेम को लगता है कि दिग्विजय कोई चोर है और वे उसे पकड़ लेते हैं। हालांकि, अनुपमा स्थिति को संभालती है और बताती है कि दिग्विजय से उसकी मुलाकात गोवा में हुई थी और वह अपनी बेटी का सपना पूरा करने में उसकी मदद कर रही है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें