Get App

Anupama Spoiler: राही ने पार की मर्यादा, दिग्विजय संग मां के रिश्ते पर उठाए सवाल... गुस्से में बेकाबू होकर अनुपमा ने जड़ा थप्पड़

Anupama Spoiler: अनुपमा ने दिग्विजय के साथ अपने रिश्ते पर सवाल उठाने और अनुज की जगह उन्हें देने का आरोप लगाने पर बेटी राही को थप्पड़ जड़ दिया। इस अपमान से आहत होकर राही ने घर छोड़ने का मन बना लिया है, जबकि अनुपमा ने अब समाज के डर के बजाय अपनी शर्तों पर जीने का फैसला किया है।

Shradha Tulsyanअपडेटेड May 09, 2026 पर 2:39 PM
Anupama Spoiler: राही ने पार की मर्यादा, दिग्विजय संग मां के रिश्ते पर उठाए सवाल... गुस्से में बेकाबू होकर अनुपमा ने जड़ा थप्पड़

टीवी सीरियल 'अनुपमा' में इन दिनों हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है। शो में माँ और बेटी के बीच की कड़वाहट अब उस मोड़ पर पहुंच गई है जहां से वापसी करना मुश्किल लग रहा है। हालिया घटनाक्रम में अनुपमा और राही के बीच दिग्विजय को लेकर जबरदस्त टकराव देखने को मिला, जिसने पूरे शाह परिवार को हिला कर रख दिया है।

प्रेम और अनुपमा के बीच तीखी बहस

कहानी की शुरुआत प्रेम और अनुपमा की बहस से होती है। प्रेम ने अनुपमा पर यह आरोप लगाकर सबको चौंका दिया कि वह जलन महसूस कर रही हैं। यह सुनकर अनुपमा का दिल टूट जाता है। वह भारी मन से कहती हैं कि क्या कोई मां कभी अपने बच्चों से जल सकती है? लेकिन प्रेम अपनी बात पर अड़ा रहता है और अनुपमा को चुनौती देता है कि वह इस बार उन्हें हराकर रहेगा। घर का माहौल तब और तनावपूर्ण हो जाता है जब परिवार के अन्य सदस्य भी इस बहस में कूद पड़ते हैं। जहां ख्याति अनुपमा के समर्थन में खड़ी नजर आई, वहीं मीता और राही ने तंज कसने का कोई मौका नहीं छोड़ा।

राही के आरोपों ने तोड़ा अनुपमा का सब्र

सब समाचार

+ और भी पढ़ें