Get App

Anupama Spoiler: लौटते ही श्रुति ने उगला अनुपमा के खिलाफ जहर, क्या राही की वजह से फिर टूटेगा अनु का दिल?

Anupama Spoiler: अनुपमा के लेटेस्ट ट्रैक में श्रुति की वापसी से नया हंगामा होगा, जहां वह अनुपमा पर राही की जिंदगी बर्बाद करने का गंभीर आरोप लगाएगी। वहीं, अनुपमा अपने पुराने घर लौटकर भावुक नजर आएगी और शाह हाउस में भी रिश्तों के बीच नई तकरार देखने को मिलेगी।

Shradha Tulsyanअपडेटेड Apr 26, 2026 पर 3:01 PM
Anupama Spoiler: लौटते ही श्रुति ने उगला अनुपमा के खिलाफ जहर, क्या राही की वजह से फिर टूटेगा अनु का दिल?

टीवी की दुनिया का सबसे लोकप्रिय शो 'अनुपमा' इन दिनों भावनाओं और ड्रामा के चरम पर है। कहानी में एक तरफ जहां अपनों से मिलने की खुशी है, वहीं दूसरी तरफ पुरानी कड़वाहटें एक बार फिर अनुपमा की जिंदगी में तूफान लाने को तैयार हैं। आने वाले एपिसोड्स में दर्शकों को हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिलेगा, क्योंकि श्रुति की वापसी ने शो में एक नया मोड़ ला दिया है।

मायके लौटते ही भावुक हुई अनुपमा

लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक, अनुपमा जब अपने मायके लौटती है, तो यादों का सैलाब उसे घेर लेता है। घर की चौखट पर कदम रखते ही उसे अपनी दिवंगत मां और भाई भावेश की कमी खलने लगती है। अनुपमा को महसूस होता है कि उसकी मां आज भी शायद वहीं बैठकर उसका इंतजार कर रही होगी।

दुख की बात यह है कि वह घर अब उसके भाई का नहीं रहा। आर्थिक तंगी के कारण उसे यह घर बेचना पड़ा था। हालांकि, नए मकान मालिक ने दरियादिली दिखाते हुए अनुपमा को वहां आने की अनुमति दे दी है। अनुपमा के साथ दिग्विजय भी हैं, जिनसे अनु विनम्रतापूर्वक कहती है कि घर छोटा है, इसलिए उन्हें थोड़ा तालमेल बिठाना होगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें