Anushka Ranjan pregnancy announcement: शादी के 4 साल बाद अनुष्का रंजन ने अनाउंस की प्रेग्नेंसी, आदित्य सील ने 'बाप' बनने की ऐसे जाहिर की खुशी

Anushka Ranjan pregnancy announcement: इस साल कई सेलिब्रिटी कपल ने अपने पहले बच्चे का वेलकम किया है, तो कई करने वाले हैं। इस लिस्ट में एक और नाम एड हो गया है, जो हैं अनुष्का रंजन और आदित्य सील का...

अपडेटेड May 29, 2026 पर 4:19 PM
Story continues below Advertisement
इंस्टाग्राम पर कपल ने मस्तीभरी फोटोज को शेयर किया है। फोटोज में अनुष्का का बेबी बंप साफ दिख रहा है।

Anushka Ranjan pregnancy announcement: सेलिब्रिटी कपल अनुष्का रंजन और आदित्य सील ने इंस्टाग्राम पर अपनी लाइफ की सबसे बड़ी खुशखबरी शेयर करते हुए ऐलान किया कि वे अपने पहले बच्चे के साथ माता-पिता बनने वाले हैं। अपनी खुशी बताते हुए अनुष्का ने लिखा- यह हमारे सबसे खूबसूरत सपनों में से एक है जो सच हो गया है।"

इंस्टाग्राम पर कपल ने मस्तीभरी फोटोज को शेयर किया है। फोटोज में अनुष्का का बेबी बंप साफ दिख रहा है। वहीं आदित्य बाप वाली टी शर्ट में क्यूट लग रहे हैं। एक्ट्रेस ने बता कि बच्चा जल्द ही आने वाला है। उन्होंने देर से प्रेग्नेंसी अनाउंसमेंट की है। वहीं उन्होंने इसकी वजह बताते हुए कहा कि हम यह खुशखबरी शेयर करने में थोड़ी देर कर चुके हैं, क्योंकि बच्चा सितंबर में आने वाला है। हम खुद को थोड़ा समय देना चाहते थे, इसलिए देरी हुई।

साथ ही, यह खुशखबरी सभी के साथ साझा करना हमारे लिए एक इमोशनल पल रहा है। मैं पहले से कहीं ज्यादा घबराई हुई थी। अपनी शादी का ऐलान करना भी इससे आसान था। लेकिन अब मैं शांत और टेंशनफ्री हूं, क्योंकि लोगों की प्रतिक्रिया और हमारे दोस्तों का रिएक्ट हमारे लिए बहुत ही इमोशनल कर देने वाला है।”

View this post on Instagram

A post shared by Aditya Seal (@adityaseal)


अनुष्का अपनी प्रेग्नेंसी के शुरुआती तीन महीनों को एक यादगार सफर बताती हैं और फिल्मों में दिखाई गई प्रेग्नेंसी को वह सच मानती हैं। उन्होंने हल्के-फुल्के अंदाज में कहा, “जो कुछ फिल्मों में दिखाते हैं, असल में वो सब होता ही है। लेकिन मुझे लगता है कि हर मां का नौ महीने का अपना अलग सफर होता है। मेरी भी कुछ खास खाने की इच्छाएं होती हैं। मैंने अपनी जिंदगी में कभी जैम, स्ट्रॉबेरी शेक और पराठे नहीं खाए थे। लेकिन हाल के महीनों में मुझे इन सब की क्रेविंग हो रही थी। एक तरह से, आप एक इंसान के रूप में विकसित और परिपक्व होते हैं।”

अभिनेत्री ने आदित्य की इस सकारात्मक प्रतिक्रिया को साझा करते हुए बच्चों के प्रति उनके लंबे समय से चले आ रहे प्यार का जिक्र किया। उन्होंने बताया, “ओह! उन्हें बच्चे बहुत प्यारे हैं।” “मुझे याद है कैसे वो चुपके से अस्पताल में अपनी न्यू बॉर्न भतीजी के पास गए थे और अब आखिरकार उन्हें अपना बच्चा होने वाला है, इसलिए मुझे पता है कि वो बेहद खुश हैं। शुरुआती कुछ महीनों में, जो ज्यादातर मुश्किल भरे थे, जिस तरह से वो मेरे साथ खड़े रहे, उससे मेरा सफर बहुत आसान और खूबसूरत बन गया।” बता दें कि अनुष्का और आदित्य की शादी 21 नवंबर 2021 को मुंबई में हुई थी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।