Apoorva Mukhija: 'द रेबेल किड' के नाम से मशहूर कंटेंट क्रिएटर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अपूर्वा मुखिजा को इस साल अप्रैल में कोचेला म्यूजिक एंड आर्ट्स फेस्टिवल में जाने से पहले अपना पवित्र हिंदू कलावा (मौली) कैंची से काटने का वीडियो पोस्ट करने के बाद भारी ऑनलाइन आलोचना का सामना करना पड़ा था। अपने YouTube चैनल पर एक नए वीडियो में, अपूर्वा ने इस विवाद पर चुप्पी तोड़ी है और कहा है कि कई विवादों के बाद यह उनके लिए 'ब्रेकिंग पॉइंट' (सब्र का बांध टूटने वाला पल) था।
