Get App

Arijit Singh: टेलर स्विफ्ट और एड शरीन आसपास भी नहीं, अरिजीत सिंह ने हासिल किया ये बड़ा मुकाम

भारत में सिंगरर्स को देश में ही नहीं बल्कि दुनियाभर में भी काफी पसंद किया जाता है। वहीं इंडियन सिंगर्स अब ग्लोबल स्टार्स टेलर स्विफ्ट, एड शीरन, द वीकेंड और बीटीएस को भी पीछे छोड़ दे रहे हैं। हाल में एक भारतीय सिंगर इन सभी स्टार्स को पीछे छोड़ते हुए, स्पॉटिफाई पर सबसे ज्यादा फॉलो करने वाला सिंगर बन गया है। आइए जानते हैं कौन है ये सुरों का जादूगर

MoneyControl News
अपडेटेड Jul 05, 2025 पर 21:02
Arijit Singh: टेलर स्विफ्ट और एड शरीन आसपास भी नहीं, अरिजीत सिंह ने हासिल किया ये बड़ा मुकाम

ये भारतीय सिंगर कोई और नहीं बल्कि अरिजीत सिंह हैं। अरिजीत ने टेलर स्विफ्ट और एड शीरन जैसे इंटरनेशनल सिंगर्स को पीछे छोड़ते हुए 151 मिलियन फॉलोअर्स के साथ दुनिया के सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले म्यूजिक आर्टिस्ट बन गए है। (Photo: Arijit Instagram)

स्पॉटिफाई के ताजा आंकड़ों के अनुसार, अरिजीत सिंह अब दुनिया के सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले सिंगर बन गए हैं। साल 2025 में यह तीसरी बार है जब अरिजीत ने फॉलोअर्स की लिस्ट में पहला स्थान हासिल किया है। (Photo: Arijit Instagram)

डेटा के मुताबिक, पॉप म्यूजिक की जानी-मानी अमेरिकी सिंगर टेलर स्विफ्ट 139.6 मिलियन फॉलोअर्स के साथ दूसरे नंबर पर हैं। (Photo: Arijit Instagram)

ब्रिटिश सिंगर एड शीरन, जिन्होंने हाल ही में भारत में अपना गाना "सैफायर" लॉन्च किया है, 121 मिलियन फॉलोअर्स के साथ तीसरे स्थान पर हैं। (Photo: Arijit Instagram)

इस लिस्ट में कई भारतीय म्यूजिक आर्टिस्ट्स ने भी अपनी जगह बनाई है। ए आर रहमान 65.6 मिलियन फॉलोअर्स के साथ 14वें नंबर पर हैं, जबकि प्रीतम 53.4 मिलियन फॉलोअर्स के साथ 21वें स्थान पर हैं। नेहा कक्कड़ भी 48.5 मिलियन फॉलोअर्स के साथ टॉप 25 में शामिल हैं।(Photo: Arijit Instagram)

अरिजीत सिंह का 2013 में फिल्म 'आशिकी 2' के गाने 'तुम ही हो' ने उन्हें रातों-रात सुपरस्टार बना दिया। इस गानें को आज भी पसंद किया जाता है।(Photo: Arijit Instagram)

अरिजीत सिंह ने बीते कुछ सालों में उन्होंने 'चन्ना मेरेया', 'राब्ता', 'केसरिया', 'फिर ले आया दिल' और 'ऐ दिल है मुश्किल' जैसे कई हिट गाने दिए हैं, जो आज भी लोगों की प्लेलिस्ट में शामिल हैं।(Photo: Arijit Instagram)

सब समाचार

+ और भी पढ़ें