Get App

Arjun Bijlani: 'हर दोस्ती को रोमांटिक एंगल देने की जरूरत नहीं होती', मौनी रॉय को डेट करने की खबरों पर फूटा अर्जुन बिजलानी का गुस्सा

Arjun Bijlani: मौनी रॉय और उनके दोस्त को स्टार रह चुके अर्जुन बिजलानी के लिंकअप की खबरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। अब मौनी रॉय की नाराजगी के बाद अर्जुन बिजलानी ने भी इन खबरों पर रिएक्ट किया है।

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Jul 17, 2026 पर 11:12 AM
Arjun Bijlani: 'हर दोस्ती को रोमांटिक एंगल देने की जरूरत नहीं होती', मौनी रॉय को डेट करने की खबरों पर फूटा अर्जुन बिजलानी का गुस्सा
अर्जुन ने मीडिया पेजों से यह भी अपील की कि वे किसी की निजी जिंदगी की कीमत पर सनसनीखेज हेडलाइंस के पीछे भागने के बजाय जिम्मेदारी से रिपोर्टिंग करें।

Arjun Bijlani: हाल ही में अर्जुन बिजलानी और मौनी रॉय का डिनर के बाद एक साथ बाहर निकलते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया। एक पैपराजी पेज ने एक ऐसे कैप्शन के साथ डेटिंग की अफवाहों को हवा दी जिससे लोगों को शक हुआ। जैसे ही ऑनलाइन ये अटकलें तेजी से फैलीं, अर्जुन ने अपनी चुप्पी तोड़ी और इन दावों को साफ तौर पर खारिज कर दिया। इन अफवाहों को बेबुनियाद बताते हुए, एक्टर ने सच्ची दोस्ती को व्यूज पाने के लिए 'क्लिकबेट' में बदलने के बढ़ते चलन की भी आलोचना की।

अफवाहें फैलने के बाद अर्जुन चुप नहीं रहे। गॉसिप पेजों पर झूठी बातें फैलाने का आरोप लगाते हुए एक्टर ने कहा कि सिर्फ एंगेजमेंट बढ़ाने के लिए सालों पुरानी दोस्ती को रोमांटिक कहानी में बदलते देखना निराशाजनक है। उन्होंने जोर देकर कहा कि मुश्किल समय में किसी दोस्त का साथ देने का मतलब यह नहीं होना चाहिए कि लोग अटकलें लगाने लगें।

उन्होंने लिखा, "प्रिय क्लिकबेट पेजों, दो लोग जिनकी दोस्ती 15 साल से ज्यादा पुरानी है, वे अचानक कपल नहीं बन जाते, सिर्फ इसलिए कि किसी गॉसिप पेज को हेडलाइन चाहिए। कभी-कभी लोग बस एक-दूसरे का साथ देते हैं, खासकर तब जब कोई दोस्त मुश्किल दौर से गुजर रहा हो। हर दोस्ती में व्यूज के लिए रोमांटिक एंगल की ज़रूरत नहीं होती। कुछ भी पब्लिश करने से पहले थोड़ी सच्चाई की जांच कर लेनी चाहिए। आइए, हम जो बातें फैलाते हैं, उन्हें लेकर ज़िम्मेदार बनें।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें