Get App

Asha Bhosle Death: सुरों की मल्लिका का खामोश सफर... पहले पति का जुल्म, गर्भवती होने पर निकाला घर से बाहर और अब दुनिया को कह दिया अलविदा

Asha Bhosle Death: दिग्गज गायिका आशा भोसले ने अपने पहले पति गणपतराव भोसले के साथ बिताए कठिन समय को याद करते हुए बताया था कि गर्भवती होने के बावजूद उन्हें घर छोड़ने के लिए मजबूर किया गया था। 92 साल की उम्र में उनका मुंबई के अस्पताल में निधन हो गया, जिससे भारतीय संगीत के एक युग का दुखद अंत हो गया।

Shradha Tulsyanअपडेटेड Apr 12, 2026 पर 3:09 PM
Asha Bhosle Death: सुरों की मल्लिका का खामोश सफर... पहले पति का जुल्म, गर्भवती होने पर निकाला घर से बाहर और अब दुनिया को कह दिया अलविदा
गायिका आशा भोसले के जीवन के संघर्ष

भारतीय संगीत जगत की वो आवाज, जिसने सात दशकों तक करोड़ों दिलों पर राज किया, आज हमेशा के लिए शांत हो गई है। आशा भोसले, जिन्हें हम उनकी चुलबुली गायकी और वर्सटाइल आवाज के लिए जानते हैं, उनका जीवन केवल चमक-धमक भरा नहीं था। परदे के पीछे उन्होंने जो दर्द झेला, वो किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है।

16 की उम्र में बगावत और फिर वो 'अंधेरा' दौर

आशा जी के जीवन का सबसे कठिन अध्याय उनकी पहली शादी थी। महज 16 साल की उम्र में उन्होंने परिवार की मर्जी के खिलाफ जाकर 31 वर्षीय गणपतराव भोसले से शादी की थी। यह एक प्रेम विवाह था, लेकिन इसके लिए उन्हें अपनी बड़ी बहन लता मंगेशकर और परिवार से दूर होना पड़ा। आशा जी ने एक पुराने इंटरव्यू में खुलासा किया था कि उनका ससुराल बेहद रूढ़िवादी था और वे एक 'सिंगिंग स्टार' को अपनी बहू के रूप में स्वीकार नहीं कर पा रहे थे। धीरे-धीरे यह रिश्ता इतना कड़वा हो गया कि उन्हें मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना का सामना करना पड़ा।

गर्भावस्था में घर से निकाली गईं आशा

सब समाचार

+ और भी पढ़ें