
इन फोटोज के साथ उन्होंने खास कैप्शन लिखा है। एक्ट्रेस ने लिखा- आइलैंड घूमने वाला दिन, मुस्कान के लिए आखिरी स्लाइड जरूर स्वाइप करें। उनका ये पोस्ट खूब वायरल हो रहा है।
पहाड़ों और समंदर के बीच अशनूर का बोल्ड अंदाज फैंस को बेहद पसंद आ रहा है। हर कोई एक्ट्रेस के लुक की जमकर तारीफ कर रहा है।
अशनूर फोटोज में व्हाइट ब्रालेट और शॉर्ट्स पहने दिख रही हैं। उन्होंने अपने लुक को कलरफुल ब्रासलेट, ओपन हेयर और यलो राउंड कैप के साथ पूरा किया है।
वहीं एक्ट्रेस के मम्मी-पापा भी फुल व्हाइट ड्रेस में अपनी लाड़ली बिटिया के साथ ट्यूनिंग करते दिख रहे हैं।
फैंस अशनूर कौर की तस्वीरों पर जमकर लाइक्स और कमेंट कर रहे हैं। वहीं खूब सारा प्यार बरसा रहे हैं।
एक्ट्रेस ने भी फैंस को इंप्रेस करने में कोई कसर नहीं छोड़ी हैं। पहाड़ों और समंदर के बीच अशनूर ने एक से बढ़कर एक पोज दिए हैं।
बता दें कि अशनूर ने बेहद कम उम्र से छोटे पर्दे पर काम करना शुरू कर दिया था। अब वह टीवी का जाना माना नाम बन चुकी हैं।
हाल में वह बिग बॉस 19 में नजर आई थीं। उनके साथ अभिषेक की केमिस्ट्री ने खूब लाइम लाइट बटोरी थी।