Get App

2100 करोड़ में बन रही 'Avatar: Fire And Ash' में दिखेगा ये खतरनाक विलेन, इस दिन होगी रिलीज

Avatar Fire And Ash: हॉलीवुड फिल्म 'अवतार' ने तो आपने देखी ही होगी, इस फिल्म के अब तक दो पार्ट रिलीज हो चुके हैं। इसके दोनों की पार्ट को दुनियाभर में काफी पंसद किया गया। अब इस फिल्म के तीसरे पार्ट को लेकर बड़ा अपडेट आया है। हाल ही में फिल्म के मेकर्स इस फिल्म का पोस्टर जारी किया है। सोशल मीडिया पर ये पोस्टर तेजी से वायरल हो रहा है

MoneyControl News
अपडेटेड Jul 22, 2025 पर 18:23
2100 करोड़ में बन रही 'Avatar: Fire And Ash' में दिखेगा ये खतरनाक विलेन, इस दिन होगी रिलीज

हाल ही में इस फिल्म का पोस्टर रिलीज हुआ है, जिसमें फिल्म के नए विलेन 'वरंग' को इंट्रोड्यूस किया गया है।। इस किरदार को 'गेम ऑफ थ्रोन्स' की फेमस एक्ट्रेस ऊना चैपलिन निभा रही हैं। (Photo: 20thcenturyin Instagram)

20वीं सेंचुरी स्टूडियोज इंडिया 'अवतार: फायर एंड ऐश' को 19 दिसंबर को देशभर के सिनेमाघरों में अंग्रेजी, हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ छह भाषाओं में रिलीज करने जा रही है।(Photo: 20thcenturyin Instagram)

हॉलीवुड की मेगा फिल्म 'अवतार: फायर एंड ऐश' को भारत में सबसे बड़ी रिलीज के तौर पर देखा जा रहा है। यह तीसरी किस्त दर्शकों को एक बार फिर खूबसूरत और रोमांचक दुनिया पेंडोरा की सैर कराएगी। (Photo: 20thcenturyin Instagram)

फिल्म में सैम वर्थिंगटन, जो सलदाना और सिगोरनी वीवर जैसे सितारों की वापसी के साथ 'अवतार: फायर एंड ऐश' और भी भव्य नजर आ रही है। (Photo: Social Media)

फिल्म के नए विलेन 'वरंग' के पोस्टर ने लोगों का ध्यान खींचा है, जिसे शेयर करते हुए मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट 19 दिसंबर बताई। पोस्टर सामने आते ही फैंस इसकी रिलीज का इंतजार करने लगे।(Photo: Social Media)

इससे पहले 'एम्पायर' को दिए एक इंटरव्यू में जेम्स कैमरून ने 'ऐश कबीले' की खतरनाक नेता वारंग के किरदार पर बात की थी। उन्होंने कहा था, "वारंग ऐसी नेता हैं जिन्होंने बेहद कठिन हालातों का सामना किया है। इन्हीं मुश्किलों ने उन्हें सख्त और बेपरवाह बना दिया है।"(Photo: Social Media)

उन्होंने आगे कहा, " वह अपने लोगों के लिए कुछ भी कर सकती हैं, यहां तक कि वो काम जो दूसरों को गलत या भयावह लग सकते हैं।"(Photo: Social Media)

वैराइटी की रिपोर्ट के मुताबिक, 'अवतार: फायर एंड ऐश' की शूटिंग 2022 में रिलीज हुई 'अवतार: द वे ऑफ वॉटर' के साथ ही की गई थी। (Photo: Social Media)

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म को बनाने के लिए मेकर्स ने काफी पैसा लगाया है। रिपोट्स के मुताबिक इस फिल्म को बनाने में करीब 25 करोड़ अमेरिकी डॉलर (2159 करोड़ रुपये) खर्च किए है। (Photo: Social Media)

सब समाचार

+ और भी पढ़ें