Get App

Avengers Endgame Encore box office collection day 2: मार्वल की री-रिलीज का दिखा जबरदस्त क्रेज, दूसरे दिन फिल्म का कलेक्शन 14 करोड़ के पार पहुंचा

Avengers Endgame Encore box office collection day 2: भारत में मार्वल फैंस एवेंजर्स एंडगेम एनकोर फिल्म की री-रिलीज देखने के लिए बड़ी संख्या में सिनेमाघरों में पहुंच रहे हैं। फिल्म ने अपने दूसरे दिन 7 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है।

Manushri Bajpaiअपडेटेड Sep 27, 2026 पर 12:56 PM
Avengers Endgame Encore box office collection day 2: मार्वल की री-रिलीज का दिखा जबरदस्त क्रेज, दूसरे दिन फिल्म का कलेक्शन 14 करोड़ के पार पहुंचा
री-रिलीज में 'एवेंजर्स: डूम्सडे' की एक एक्सक्लूसिव झलक भी शामिल होगी, जो 18 दिसंबर को रिलीज होने वाली है।

Avengers Endgame Encore box office collection day 2: भारत में मार्वल फैन्स 2019 की मार्वल ब्लॉकबस्टर 'एवेंजर्स: एंडगेम' की स्पेशल थिएट्रिकल री-रिलीज का इंतजार कर रहे थे। यह फिल्म अब नए फ़ुटेज के साथ सिनेमाघरों में आ गई है। इसमें चार सीन में लगभग पांच मिनट का नया फुटेज शामिल है, जिसमें एक लंबा एंडिंग सीन और तीन पोस्ट-क्रेडिट सीक्वेंस हैं।

Avengers Endgame Encore बॉक्स ऑफिस

Sacnilk की ताजा जानकारी के मुताबिक Avengers: Endgame Encore ने रिलीज के दूसरे दिन 7.65 करोड़ कमाए हैं। पहले दिन फिल्म ने ₹7.25 करोड़ की कमाई की थी। इस तरह दो दिनों में कुल कमाई ₹14.90 करोड़ हो गई है।

Avengers: Endgame Encore भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली री-रिलीज फिल्मों में से एक बन सकती है। फिलहाल इस लिस्ट में 'Baahubali: The Epic' सबसे आगे है, जिसने 2025 में अपनी री-रिलीज के दौरान दुनिया भर में ₹52.15 करोड़ कमाए थे। खबरों के मुताबिक 'Sanam Teri Kasam' ने अपनी री-रिलीज के दौरान लगभग ₹39 करोड़ कमाए थे, जबकि 'Tumbbad' ने लगभग ₹37.5 करोड़ की कमाई की थी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें