Get App

Bhojpuri Bawaal: नो स्क्रिप्ट... नो फिल्टर... सिर्फ हंगामा, जानें कब और कहां 'भोजपुरी बवाल' होगा स्ट्रीम

Bhojpuri Bawaal: पवन सिंह, दिनेश लाल यादव 'निरहुआ', आम्रपाली दुबे, काजल राघवानी और तेज प्रताप यादव पहली बार भारत की पहली प्रीमियम सेलिब्रिटी-फॉलो रियलिटी सीरीज में एकदम बेबाक अंदाज में नजर आएंगे।

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Jul 13, 2026 पर 3:15 PM
Bhojpuri Bawaal: नो स्क्रिप्ट... नो फिल्टर... सिर्फ हंगामा,  जानें कब और कहां 'भोजपुरी बवाल' होगा स्ट्रीम
वीडियो की शुरुआत डिनर टेबल पर बैठे कलाकारों से होती है, जहां वे इस बात पर चर्चा कर रहे हैं कि शो को दर्शकों के सामने कैसे पेश किया जाए। लेकिन कुछ ही पलों में बातचीत अप्रत्याशित मोड़ ले लेती है।

Bhojpuri Bawaal: जब भोजपुरी मनोरंजन जगत के सबसे बड़े सुपरस्टार एक ही टेबल पर साथ बैठते हैं, तो नतीजा सिर्फ एक मुलाकात नहीं, बल्कि 'बवाल' होता है। 2 अगस्त को होनेवाले प्रीमियर से पहले, JioHotstar और Colors ने 'भोजपुरी बवाल' की पहली झलक जारी की है, जो दर्शकों को आनेवाली बेबाक बातचीत, मस्ती, टकराव और जबरदस्त मनोरंजन की एक रोमांचक झलक दिखाती है।

वीडियो की शुरुआत डिनर टेबल पर बैठे कलाकारों से होती है, जहां वे इस बात पर चर्चा कर रहे हैं कि शो को दर्शकों के सामने कैसे पेश किया जाए। लेकिन कुछ ही पलों में बातचीत अप्रत्याशित मोड़ ले लेती है। हल्की-फुल्की नोकझोंक बहस में बदल जाती है, मजाक आरोपों का रूप ले लेता है और सभी सितारे एक-दूसरे से जुड़ी अफवाहों, विवादों और लोगों की धारणाओं पर खुलकर बात करने लगते हैं। यह साफ हो जाता है कि जब भोजपुरी के सबसे बड़े सितारे एक साथ आते हैं, तो बवाल होना तय है।

सेलिब्रिटी, रियलिटी और मनोरंजन की सीमाओं को धुंधला करती यह पहली झलक दर्शकों को उस अनस्क्रिप्टेड केमिस्ट्री, दमदार व्यक्तित्व और बेबाक ईमानदारी का एहसास कराती है, जो 'भोजपुरी बवाल' की सबसे बड़ी पहचान है। जब दर्शकों को लगता है कि अब इससे ज्यादा बवाल नहीं हो सकता, तभी निरहुआ एक ऐसे बयान के साथ वीडियो का अंत करते हैं, जो हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लेता है— "ये भोजपुरी बवाल... बिग बॉस के ऊपर जाएगा।"

यह सिर्फ एक दावा है या फिर भोजपुरी अंदाज़ का आत्मविश्वास—इसका जवाब दर्शकों को 2 अगस्त से मिलेगा। पारंपरिक रियलिटी शोज़ की तरह टास्क और एलिमिनेशन पर आधारित होने के बजाय, 'भोजपुरी बवाल' भोजपुरी मनोरंजन जगत के सबसे बड़े सितारों की वास्तविक जिंदगी को करीब से दिखाता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें