Wamiqa Gabbi Looks: बॉलीवुड एक्ट्रेस वामिका गब्बी इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर चर्चा में हैं। इस हॉरर कॉमेडी फिल्म में उनके काम को फैंस पसंद कर रहे हैं। अक्षय कुमार के साथ उनकी केमिस्ट्री लोगों का दिल जीत लिया है। इन सबके बीच एक्ट्रेस की लेटेस्ट तस्वीरें सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई हैं।
वामिका गब्बी ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ खूबसूरत फोटोज शेयर किया है। तस्वीरों में एक्ट्रेस ऑफ शोल्डर ब्लैक शिमर ड्रेस में नजर आ रही हैं। उनके ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर आकर्षण का केंद्र बनी हुईं हैं।
एक्ट्रेस ने ऑफ शोल्डर ब्लैक टॉप के साथ लॉन्ग स्कर्ट कैरी की है। वहीं बालों को उन्होंने मैसी ओपन रखा है। ग्लोइंग मेकअप के साथ उनका लुक काफी निखर कर आ रहा है।
उनकी दिलकश अदाओं ने फैंस को दीवाना बना दिया है। वामिका गब्बी का ये अंदाज यूजर्स को काफी पसंद आ रहा है। हर एक तस्वीर में उनकी खूबसरती कहर बरपाती नजर आ रही है।
वामिका ने फोटोज के साथ कैप्शन में लिखा, 'प्रेमी साथे चोखे चोखे कोठा बोलबे? अपने नजदीकी सिनेमाघरों में 'भूत बंगला' देखें'। उनकी ये तस्वीरें खूब वायरल हो रही है, फैंस जमकर फोटोज पर प्यार बरसा रहे हैं। वामिका गब्बी का ये स्टनिंग लुक हर किसी का दिल जीत रहा है।
वर्क फ्रंट की बात करें तो 'भूत बंगला' के बाद वामिका गब्बी कई और फिल्मों में धमाल मचाती दिखेंगी। एक्ट्रेस 'दिल का दरवाजा खोल ना डार्लिंग', 'टिकी टाका', 'पति पत्नी और वो दो' और 'कुकू की कुंडली' में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा उनके पास 'G2' और 'जिनी' भी पाइप लाइन में हैं।