Get App

Wamiqa Gabbi Looks: ऑफ शोल्डर ड्रेस में बला की खूबसूरत लगीं वामिका गब्बी, दिलकश अदाओं ने लूटा फैंस का दिल

Wamiqa Gabbi Looks: 'भूत बंगला' में अक्षय कुमार के साथ नजर आ रहीं वामिका गब्बी का लेटेस्ट फोटोशूट सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। फैंस को उनका स्टाइलिश लुक काफी पसंद आ रहा है।

Moneycontrol Hindi News
अपडेटेड Apr 20, 2026 पर 12:00
Wamiqa Gabbi Looks:  ऑफ शोल्डर ड्रेस में बला की खूबसूरत लगीं वामिका गब्बी, दिलकश अदाओं ने लूटा फैंस का दिल

वामिका गब्बी ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ खूबसूरत फोटोज शेयर किया है। तस्वीरों में एक्ट्रेस ऑफ शोल्डर ब्लैक शिमर ड्रेस में नजर आ रही हैं। उनके ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर आकर्षण का केंद्र बनी हुईं हैं।

एक्ट्रेस ने ऑफ शोल्डर ब्लैक टॉप के साथ लॉन्ग स्कर्ट कैरी की है। वहीं बालों को उन्होंने मैसी ओपन रखा है। ग्लोइंग मेकअप के साथ उनका लुक काफी निखर कर आ रहा है।

उनकी दिलकश अदाओं ने फैंस को दीवाना बना दिया है। वामिका गब्बी का ये अंदाज यूजर्स को काफी पसंद आ रहा है। हर एक तस्वीर में उनकी खूबसरती कहर बरपाती नजर आ रही है।

वामिका ने फोटोज के साथ कैप्शन में लिखा, 'प्रेमी साथे चोखे चोखे कोठा बोलबे? अपने नजदीकी सिनेमाघरों में 'भूत बंगला' देखें'। उनकी ये तस्वीरें खूब वायरल हो रही है, फैंस जमकर फोटोज पर प्यार बरसा रहे हैं। वामिका गब्बी का ये स्टनिंग लुक हर किसी का दिल जीत रहा है।

वर्क फ्रंट की बात करें तो 'भूत बंगला' के बाद वामिका गब्बी कई और फिल्मों में धमाल मचाती दिखेंगी। एक्ट्रेस 'दिल का दरवाजा खोल ना डार्लिंग', 'टिकी टाका', 'पति पत्नी और वो दो' और 'कुकू की कुंडली' में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा उनके पास 'G2' और 'जिनी' भी पाइप लाइन में हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें