Bhooth Bangla Teaser: ‘भूत बंगला’ का टीजर रिलीज से पहले जानें फिल्म से जुड़े बड़े अपडेट

भूत बंगला में अक्षय कुमार और निर्देशक प्रियदर्शन एक बार फिर हॉरर-कॉमेडी का मजेदार तड़का लेकर आ रहे हैं। यह फिल्म 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। टीजर रिलीज से पहले फिल्म को लेकर फैंस के बीच काफी उत्सुकता है। आइए जानते हैं इस फिल्म और इसके टीजर से जुड़ी अहम जानकारी

अपडेटेड Mar 11, 2026 पर 11:59 AM
Story continues below Advertisement
Bhooth Bangla Teaser: अक्षय कुमार का अनोखा अवतार भी चर्चा का विषय बन गया है।

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की अपकमिंग हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘भूत बंगला’ को लेकर इन दिनों जबरदस्त चर्चा हो रही है। लंबे समय बाद अक्षय इस दिलचस्प जॉनर में नजर आने वाले हैं, इसलिए फैंस की उत्सुकता और भी बढ़ गई है। फिल्म के गाने के रिलीज होने के बाद से ही दर्शकों को इसकी झलक मिल चुकी है, जिसमें अक्षय कुमार का मजेदार और थोड़ा अलग अंदाज देखने को मिला। अब फैंस की नजरें फिल्म के टीजर पर टिकी हुई हैं, जो 12 मार्च को रिलीज होने वाला है। माना जा रहा है कि टीजर के जरिए फिल्म की दुनिया और कहानी की पहली झलक सामने आएगी।

खास बात ये भी है कि इस फिल्म के जरिए अक्षय कुमार और निर्देशक प्रियदर्शन की जोड़ी एक बार फिर साथ काम कर रही है, जिसे लेकर दर्शकों के बीच काफी उत्साह है। यही वजह है कि फिल्म से जुड़ी हर नई अपडेट चर्चा का विषय बन रही है।

खास लोगों के लिए हुई टीजर की प्रीव्यू स्क्रीनिंग


रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म के टीजर की एक खास प्रीव्यू स्क्रीनिंग पहले ही कुछ चुनिंदा लोगों को दिखाई जा चुकी है। यह स्क्रीनिंग एकता कपूर के घर पर आयोजित की गई थी, जहां इंडस्ट्री और टीवी जगत से जुड़े करीबी लोगों को आमंत्रित किया गया था। टीजर देखने के बाद मेहमानों की प्रतिक्रियाएं काफी उत्साहजनक बताई जा रही हैं।

डर और कॉमेडी का अनोखा मिश्रण

सूत्रों के अनुसार, टीजर में डरावने सीन और प्रियदर्शन की खास कॉमिक टाइमिंग का शानदार मेल देखने को मिलता है। यही वजह है कि इसे देखने वाले लोग काफी प्रभावित हुए। खासतौर पर अक्षय कुमार का अनोखा अवतार भी चर्चा का विषय बन गया है।

हंसी से गूंज उठा माहौल

टीजर की स्क्रीनिंग के दौरान माहौल काफी मजेदार रहा। मेहमान फिल्म के मजाकिया पलों पर खुलकर हंसते नजर आए। कई लोगों का कहना है कि यह फिल्म पुराने बॉलीवुड की क्लासिक कॉमेडी की याद दिलाती है, लेकिन इसमें हॉरर का नया ट्विस्ट भी जोड़ा गया है, जो इसे और खास बनाता है।

दमदार स्टारकास्ट के साथ आ रही फिल्म

‘भूत बंगला’ में अक्षय कुमार के साथ वामीका गब्बी, परेश रावल, तब्बू और राजपाल यादव अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन प्रियदर्शन ने किया है, जबकि इसे अक्षय कुमार, शोभा कपूर और एकता आर कपूर ने मिलकर प्रोड्यूस किया है।

Salman-Samantha: पहली बार बिग स्क्रीन पर साथ दिखेंगे सलमान खान और समांथा रुथ प्रभु, राज-डीके की फिल्म में धमाल मचाने को तैयार

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।