Get App

Bhooth Bangla Teaser: ‘भूत बंगला’ का टीजर रिलीज से पहले जानें फिल्म से जुड़े बड़े अपडेट

भूत बंगला में अक्षय कुमार और निर्देशक प्रियदर्शन एक बार फिर हॉरर-कॉमेडी का मजेदार तड़का लेकर आ रहे हैं। यह फिल्म 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। टीजर रिलीज से पहले फिल्म को लेकर फैंस के बीच काफी उत्सुकता है। आइए जानते हैं इस फिल्म और इसके टीजर से जुड़ी अहम जानकारी

Anchal Jhaअपडेटेड Mar 11, 2026 पर 11:59 AM
Bhooth Bangla Teaser: ‘भूत बंगला’ का टीजर रिलीज से पहले जानें फिल्म से जुड़े बड़े अपडेट
Bhooth Bangla Teaser: अक्षय कुमार का अनोखा अवतार भी चर्चा का विषय बन गया है।

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की अपकमिंग हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘भूत बंगला’ को लेकर इन दिनों जबरदस्त चर्चा हो रही है। लंबे समय बाद अक्षय इस दिलचस्प जॉनर में नजर आने वाले हैं, इसलिए फैंस की उत्सुकता और भी बढ़ गई है। फिल्म के गाने के रिलीज होने के बाद से ही दर्शकों को इसकी झलक मिल चुकी है, जिसमें अक्षय कुमार का मजेदार और थोड़ा अलग अंदाज देखने को मिला। अब फैंस की नजरें फिल्म के टीजर पर टिकी हुई हैं, जो 12 मार्च को रिलीज होने वाला है। माना जा रहा है कि टीजर के जरिए फिल्म की दुनिया और कहानी की पहली झलक सामने आएगी।

खास बात ये भी है कि इस फिल्म के जरिए अक्षय कुमार और निर्देशक प्रियदर्शन की जोड़ी एक बार फिर साथ काम कर रही है, जिसे लेकर दर्शकों के बीच काफी उत्साह है। यही वजह है कि फिल्म से जुड़ी हर नई अपडेट चर्चा का विषय बन रही है।

खास लोगों के लिए हुई टीजर की प्रीव्यू स्क्रीनिंग

रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म के टीजर की एक खास प्रीव्यू स्क्रीनिंग पहले ही कुछ चुनिंदा लोगों को दिखाई जा चुकी है। यह स्क्रीनिंग एकता कपूर के घर पर आयोजित की गई थी, जहां इंडस्ट्री और टीवी जगत से जुड़े करीबी लोगों को आमंत्रित किया गया था। टीजर देखने के बाद मेहमानों की प्रतिक्रियाएं काफी उत्साहजनक बताई जा रही हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें