Bhumi Pednekar: एक ज़माना था, जब रोमांटिक कॉमेडी बॉलीवुड की सबसे बड़ी ताकत हुआ करती थीं। आकर्षक मुख्य किरदारों, दिल को छू लेने वाली प्रेम कहानियों से भरपूर फिल्में 2000 के दशक के मिड और 2010 के दशक के शुरुआती सालों में छाई रहीं। उस दौर के अभिनेताओं में इमरान खान का नाम सबसे ज़्यादा गूंजा, जिनकी सहज पर्दे पर मौजूदगी और आम आदमी जैसी छवि ने उन्हें उस समय के सबसे चहेते रोमांटिक हीरो में से एक बना दिया था।
