Credit Cards

Bigg Boss 19: नॉमिनेशन टास्क में भिड़े अमाल मलिक और अभिषेक बजाज, फरहाना-शहबाज में हुई बहस

Bigg Boss 19: 'बिग बॉस 19' के शो में आज नॉमिनेशन टास्क हुआ। इस दौरान घर वालों के बीच काफी बहस बाजी हुआ। नॉमिनेशन टास्क के दौरान अमल मलिक और अभिषेक जमकर बहस हुआ। जानें आज घर में क्या-क्या हुआ

अपडेटेड Oct 13, 2025 पर 11:10 PM
Story continues below Advertisement
फरहाना भट्ट और शहबाज बादशाह के बीच भी बहस हुआ

Bigg Boss 19: टीवी के सबसे पॉपुलर रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' शुरुआत से ही फैंस का फेवरेट शो बना हुआ है। जीशान कादरी के बाहर जाने के बाद से घर का माहौल काफी बदल गया है। एक बार फिर घर में नॉमिनेशन टास्क की शुरुआत हुई। इस दौरान घर वालों के बीच काफी बहस बाजी हुआ। नॉमिनेशन टास्क के दौरान अमल मलिक और अभिषेक जमकर बहस हुआ। वहीं फरहाना भट्ट और शहबाज बादशाह के बीच भी बहस हुआ। आइए जानते हैं आज घर में क्या-क्या हुआ।

जानें आज क्या हुआ घर में

वीकेंड का वार में शहबाज के “नेहल की चमची” कहने पर फरहाना ने काफी परेशान हुईं। वहीं फरहाना ने नेहल से कहा कि उन्हें दुख हुआ की शहबाज ने उनको चमची कहा। वहीं अमाल ने हलवा खाने की इच्छा जताई, लेकिन कुनिका ने सूजी और आटा कम बताया। नेहल ने समझाने की कोशिश की, पर अमल ने नहीं मानी। अंत में हलवा बनाने का फैसला हुआ, मगर तान्या ने कहा कि सबके लिए बनेगा तो हर किसी को सिर्फ तीन-तीन चम्मच ही मिलेंगे। कुनिका के हलवा बनाने से मना करने पर तान्या और शहबाज भड़क गए। तान्या ने कहा कि हर बार समस्या सिर्फ कुनिका को ही होती है, जबकि शहबाज ने तंज कसा कि जब वह खुद कुछ बनाती हैं तो किसी से पूछती भी नहीं।


शहबाज और फरहाना में हुई बहस

इसके बाद शहबाज और फरहाना में तीखी बहस हुई, जिसमें नीलम भी शामिल हो गईं। झगड़ा बढ़ने पर कुनिका टेबल पर चढ़कर चिल्लाने लगीं और फरहाना और नीलम ने एक-दूसरे पर आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया। अशनूर ने नीलम पर तंज कसते हुए कहा कि वह कभी कुनिका की, कभी तान्या की और अब शहबाज की चमची बन गई हैं। यह सुनकर शहबाज भड़क उठे और नीलम भी नाराज हो गईं। इस बीच कुनिका ने कहा कि नीलम जब भी झगड़ा करती हैं, तो अकेले नहीं, बल्कि पांच लोगों को साथ लेकर आती हैं।

शुरुआत हुआ मजेदार टास्क

दूसरी ओर, फरहाना ने अमल और गौरव से बात करते हुए साफ कर दिया कि जीशान के घर से जाने के बाद अब वह उनके ग्रुप का हिस्सा नहीं रहना चाहतीं। वीकेंड का वार में रोस्ट होने के बाद तान्या पूरी तरह चुप हो गई हैं और किसी से बात नहीं कर रही हैं। उन्होंने नीलम से भी दूरी बना ली है। इस बीच घर में नॉमिनेशन टास्क की शुरुआत हो चुकी है, जो इस बार मजेदार और चटपटा अंदाज लेकर आया है। टास्क के तहत जो भी किसी सदस्य को नॉमिनेट करना चाहता है, उसे पानीपुरी खिलाकर ऐसा करना होगा, जबकि कैप्टन नेहल इस टास्क की 'स्टॉल ओनर' होंगी।

किसने किया किसको नॉमिनेट

नॉमिनेशन टास्क में सभी कंटेस्टेंट्स ने एक दूसरे को नॉमिनेट किया। गौरव ने तान्या, मालती और नीलम को नॉमिनेट किया, जबकि नीलम ने गौरव, फरहाना और प्रणित के नाम लिए। मृदुल ने बसीर, मालती और फरहाना को चुना, तो बसीर ने मृदुल और मालती को। मालती ने गौरव, मृदुल और फरहाना को नॉमिनेट किया। अशनूर ने फरहाना और नीलम को चुना, तान्या ने मालती, कुनिका और गौरव को निशाने पर लिया। प्रणित ने मालती, नीलम और तान्या को नॉमिनेट किया, वहीं अभिषेक ने अमाल, शहबाज और बसीर को नॉमिनेट किया

अभिषेक-अमाल में हुई बहस

नॉमिनेशन टास्क के दौरान अमल और अभिषेक के बीच माहौल अचानक गरम हो गया। अमल ने अभिषेक को पानीपुरी खिलाते हुए मजाक में उनके गाल पर हाथ रख दिया, जिससे अभिषेक नाराज हो गए और उन्होंने अमल को पेट और पीठ पर हल्का धक्का दे दिया। ये देख बसीर गुस्से से तमतमा उठे और घर में तनाव बढ़ गया। इसके बाद अमाल ने मृदुल और गौरव को नॉमिनेट किया, जबकि कुनिका ने नीलम, तान्या और मालती के नाम लिए। शहबाज ने अभिषेक और कुनिका को नॉमिनेशन की सूची में डालते हुए इस टास्क को खत्म किया।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।