Bigg Boss 19: बिग बॉस के घर में इस बात को लेकर अमाल-मालती में हुई बहस, फरहाना ने मांगी माफी

Bigg Boss 19: टीवी का रिएलिट शो बिग बॉस 19 फैंस को एंटरटेन कर रहा है। वहीं प्रणित मोरे तबीयत खराब होने की वजह से उन्हें घर से बाहर जाना पड़ा। आज घर में अमाल मलिक और मालती चाहर के बीच काफी बहस हुआ। आइए जानते हैं आज घर में क्या-क्या हुआ।

अपडेटेड Nov 03, 2025 पर 10:58 PM
Story continues below Advertisement
आइए जानते हैं आज घर में क्या-क्या हुआ

Bigg Boss 19: पिछले कई महीनों से टीवी का रिएलिट शो बिग बॉस 19 फैंस को एंटरटेन कर रहा है। बिग बॉस के घर में अक्सर किसी ना किसी बात को लेकर घरवालों के बीच में लड़ाई होती रहती है। वहीं वीकेंड के वार एपिसोड में प्रणित मोरे तबीयत खराब होने की वजह से उन्हें घर से बाहर जाना पड़ा। प्रणित वापस शो में आएंगे या नहीं इसके बारे में कोई भी जानकारी नहीं दी गई है। आज घर में अमाल मलिक और मालती चाहर के बीच काफी बहस हुआ। आइए जानते हैं आज घर में क्या-क्या हुआ।

इमोशनल हुए गौरव

एपिसोड की शुरुआत तान्या मित्तल के अपनी मां को याद करते हुए इमोशनल होने से हुई। वहीं गौरव खन्ना भी प्रणित मोरे को याद करते हुए इमोशनल दिखे। दूसरी ओर नीलम गिरी ने शहबाज बदेशा और कुनिका सदानंद से कहा कि उन्हें लगता है तान्या को अमाल मलिक पसंद हैं। वहीं दूसरी ओर कुनिका और गौरव के झगड़े के कुछ समय बाद अभिषेक बजाज को फ्रिज में हलवा मिल जाता है। कुनिका को लगता है कि अभिषेक ने ही हलवा छुपाया था, लेकिन अभिषेक इस बात से इनकार कर देते हैं। किचन में फरहाना भट्ट कहती हैं कि हेल्थ रीजन से प्रणित का शो से बाहर होने से वह खुश है।


मालती ने किया खुलासा

मालती ने खुलासा किया कि बिग बॉस 19 में आने से पहले वह अमाल से मिल चुकी थीं और दोनों ने चार–पांच बार फोन पर बात भी की थी। उन्होंने बताया कि वे मैसेज पर भी जुड़े रहते थे। बाद में जब मालती को पता चला कि अमाल ने कैमरे पर कहा है कि उन्होंने उतनी मुलाकात नहीं की, तो मालती ने उनसे इस बात पर सवाल किया। मालती ने अमाल पर झूठ बोलने और उनकी मुलाकात को कम दिखाने का आरोप लगाया। कुछ देर बाद अमाल ने मान लिया कि मालती जो कह रही हैं वह सही है। मालती ने पहले भी कहा था कि जब वे मिले थे, तब अमाल ने उनके लिए चार–पांच गाने भी गाए थे।

फरहाना ने मांगा मांफी

बाद में फरहाना ने अमाल से उनके माता-पिता के बारे में गलत टिप्पणी करने के लिए माफी मांगी। बातचीत के दौरान जब फरहाना ने पूछा कि शो खत्म होने के बाद वह किससे नहीं मिलना चाहेंगे, तो अमाल ने तान्या का नाम लिया और कहा कि उन्हें नहीं लगता कि वे शो के बाद तान्या से मिलेंगे। इसी बातचीत में फरहाना ने मालती पर यह भी आरोप लगाया कि वह तान्या से जलन महसूस करती हैं।

फरहाना ने तान्या से पूछा सवाल

थोड़ी देर बाद तान्या ने फरहाना से साफ कहा कि उसे अमाल के लिए कोई खास इमोशन नहीं हैं और वह उसे सिर्फ एक दोस्त की तरह मानती है। फरहाना ने तान्या से कहा कि अमाल के आसपास रहते हुए उसका बिहेवियर बदल जाता है। उसने तान्या को सलाह दी कि उसे अमाल की इतनी परवाह नहीं करनी चाहिए, वरना लोग उसे डेस्परेट समझ सकते हैं।

शहबाज को लेकर तान्या ने क्या कहा

एपिसोड के अंत में अमाल ने फरहाना से कहा कि वह मालती के साथ उसके रिश्ते को लेकर उलझन में हैं। इस पर फरहाना ने मालती को “लड़कों जैसा नेचर वाली” बताया। इसके बाद तान्या और फरहाना के बीच बात हुई, जिसमें उन्होंने कहा कि शहबाज हमेशा अमाल पर निर्भर रहता है और नॉमिनेशन से डरता है। वहीं, अमाल ने कहा कि तान्या सबको सलाह देने लगती है। तान्या ने बताया कि उन्हें नीलम की ज्यादा चिंता रहती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।