Bigg Boss 20 premiere: 'जानम समझा करो' से लेकर 'पार्टनर' तक, सलमान खान प्रीमियर नाइट में अपने पॉपुलर गानों पर थिरकते आएंगे नजर

Bigg Boss 20 premiere: 'बिग बॉस 20' का प्रीमियर 6 सितंबर को होने वाला है। सलमान खान एक बार फिर होस्ट के तौर पर नजर आएंगे। इस खास मौके पर सलमान खान अपने हिट 90s सॉन्ग पर सिग्नेचर स्टेप करते दिखने वाले हैं।

अपडेटेड Sep 06, 2026 पर 12:29 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
बिग बॉस 20 का प्रीमियर आज यानी 6 सिंतबर को होने वाला है। इस खास मौके पर सलमान खान का अनोखा अंदाज देखने को मिलने वाला है।

Bigg Boss 20 premiere: बिग बॉस 20 का काउंटडाउन लगभग पूरा हो चुका है। सलमान खान इस रियलिटी शो के होस्ट के तौर पर वापसी कर रहे हैं, जो 6 सितंबर को शुरू होने वाला है। ग्रैंड प्रीमियर से पहले, सेट से कई वीडियो और झलकियां ऑनलाइन सामने आई हैं, जिससे फैंस का उत्साह और बढ़ गया है। वहीं सलमान खान की परफॉमेंस का टीजर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

बिग बॉस 20 का प्रीमियर आज यानी 6 सिंतबर को होने वाला है। इस खास मौके पर सलमान खान का अनोखा अंदाज देखने को मिलने वाला है। वहीं उनके फैंस को एक बड़ा सरप्राइज भी मिलेगा। दरअसल सलमान प्रीमियर नाइट पर अपने हिट गानों के सिग्नेचर स्टेप करते नजर आने वाले हैं। जियोहॉटस्टार ने इसका एक टीजर सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है।

View this post on Instagram

A post shared by JioHotstar (@jiohotstar)

सलमान ने टीवी शो की शूटिंग की तस्वीरों को भी पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने लिखा, "#Biggboss20।" निर्माताओं ने नए बिग बॉस हाउस की झलकियां भी जारी की हैं, जिसमें आधुनिक डिजाइन देखने को मिलती है। इस घर की सजावट 'एलिस इन वंडरलैंड' से प्रेरित है, साथ ही इसमें शार्क थीम वाला स्विमिंग पूल, एक विशाल गुलाबी चायदानी जो सोफे में बदल जाती है और एक हॉट-एयर बैलून को बैठने की जगह में बदल दिया गया है। इस बार बिग बॉस का घर और गेम बेहद यूनिक होने वाला है।


नया सीज़न 6 सितंबर, 2026 को शुरू होगा और सलमान खान एक बार फिर होस्ट के तौर पर नज़र आएंगे। यह शो रात 9 बजे JioHotstar पर स्ट्रीम होगा, जबकि कलर्स टीवी पर इसका प्रसारण रात 10:30 बजे शुरू होगा। संभावित प्रतियोगियों की सूची में कुशाल तंवर, येदा युंग, माही विज, आम्रपाली दुबे, गीता बसरा, उदिति सिंह, आमिर खान के भाई, फैसल खान, रोहेड खान, रिया अहीर, लव गिल, ऋति तिवारी और अन्य शामिल हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।