Get App

‘बिग बॉस’ ने पूरे किए 20 साल, 6 भाषाओं और 1 प्रीमियर नाइट के साथ इतिहास रचने को तैयार शो

एंडेमोल शाइन इंडिया ने बिग बॉस के शानदार 20 साल पूरे होने पर अपनी अनोखी सोच के साथ कुछ बड़ा कर दिखाया है जो सच में ऐतिहासिक है। एक ही रात में छह अलग-अलग भाषाओं में शो को लॉन्च करने की तैयारी के साथ प्रोडक्शन हाउस ने जश्न मना रहा है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 06, 2026 पर 4:50 PM
‘बिग बॉस’ ने पूरे किए 20 साल, 6 भाषाओं और 1 प्रीमियर नाइट के साथ इतिहास रचने को तैयार शो
यह पहली बार होगा जब इंडियन ऑडियंस अपनी अपनी भाषाओं में ‘बिग बॉस’ को एक साथ देखेगी। सभी के पसंदीदा होस्ट भी एक ही समय पर स्क्रीन पर नजर आएंगे, जो कि अपने आप में कुछ खास होगा।

बानिजय एंटरटेनमेंट का हिस्सा एंडेमोल शाइन इंडिया, भारत के सबसे लीडिंग एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन हाउसेज में से एक के तौर पर जाना जाता है। यह प्रोडक्शन हाउस टेलीविज़न और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर लगातार ब्लॉकबस्टर स्क्रिप्टेड और नॉन-स्क्रिप्टेड कंटेंट देने के लिए अपनी एक अलग पहचान बना चुका है।

रियलिटी एंटरटेनमेंट की दुनिया में अपनी लेगेसी को और मजबूती देते हुए, यह प्रोडक्शन हाउस भारत के सबसे बड़े और आइकॉनिक रियलिटी फ्रैंचाइज़ी, बिग बॉस को वापस लाने जा रहा है। हर बार की तरह इस बार भी कुछ नया और बड़ा ट्विस्ट देखने को मिलने वाला है, ऐसे में मेकर्स इस बार शो को एक नहीं बल्कि एक साथ छह अलग-अलग भाषाओं में लॉन्च किया जाएगा। इस तरह से यह रियलिटी शो ऐसा करने वाला पहला बन जाएगा।

एंडेमोल शाइन इंडिया ने बिग बॉस के शानदार 20 साल पूरे होने पर, अपनी अनोखी सोच के साथ कुछ ऐसा कर दिखाया है जो सच में ऐतिहासिक है। एक ही रात में छह अलग-अलग भाषाओं में शो को लॉन्च करने की तैयारी के साथ प्रोडक्शन हाउस ने कुछ अनोखा कर दिखाया है। बता दे की इस जानेमन रियलिटी शो के कई भाषाओं में एडिशंस आते हैं, और इसी वजह से इसकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है।

यह पहली बार होगा जब इंडियन ऑडियंस अपनी अपनी भाषाओं में ‘बिग बॉस’ को एक साथ देखेगी। सभी के पसंदीदा होस्ट भी एक ही समय पर स्क्रीन पर नजर आएंगे, जो कि अपने आप में कुछ खास होगा। यह कहना गलत नहीं होगा कि ऐसा रियलिटी टेलीविजन के इतिहास में पहली बार देखा जाएगा, जब एक ही फॉर्मेट को एक ही शाम में कई भाषाओं में लॉन्च किया जाएगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें