शाहरुख खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'King' को लेकर फैंस का इंतजार खत्म होने का नाम नहीं ले रहा और अब मेकर्स ने एक ऐसा सरप्राइज प्लान किया है जो सीधे 2007 की याद दिला देगा।

शाहरुख खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'King' को लेकर फैंस का इंतजार खत्म होने का नाम नहीं ले रहा और अब मेकर्स ने एक ऐसा सरप्राइज प्लान किया है जो सीधे 2007 की याद दिला देगा।
19 साल बाद फिर होगा 'दीवानगी दीवानगी' वाला जादू?
रिपोर्ट्स के मुताबिक 'King' में 'ओम शांति ओम' के आइकॉनिक सॉन्ग 'दीवानगी दीवानगी' की तर्ज पर एक ग्रैंड इंट्रोडक्टरी गाना होगा। इस गाने में शाहरुख खान अकेले नहीं होंगे, बल्कि बॉलीवुड के कई बड़े चेहरे एक साथ एक ही फ्रेम में नजर आएंगे।
करीना और अरशद ने शुरू की शूटिंग
Variety India की रिपोर्ट के मुताबिक शाहरुख खान, करीना कपूर खान और अरशद वारसी ने इस गाने के लिए अपने पोर्शन की शूटिंग शुरू कर दी है। इस पूरे ट्रैक को कोरियोग्राफ कर रही हैं वैभवी मर्चेंट, जो इससे पहले भी कई बड़े गानों को हिट बना चुकी हैं।
26 अक्टूबर की सुबह से ही मुंबई में इस गाने के लिए एक बड़ा और आलीशान सेट बनाया जा रहा था। सोर्स के मुताबिक सेट इतना ग्रैंड है कि इसे 'King' का सबसे बड़ा म्यूजिकल हाइलाइट बताया जा रहा है।
सिर्फ यही गाना नहीं, दीपिका के साथ भी है एक और धमाका
इस इंट्रोडक्टरी सॉन्ग के अलावा फिल्म में शाहरुख और दीपिका पादुकोण का एक और अलग गाना भी है, जिसकी शूटिंग पहले ही विदेश में पूरी हो चुकी है। मेकर्स ने साफ किया है कि वो गाना इस 'दीवानगी' वाले ट्रैक से बिल्कुल अलग है।
वहीं करीना और शाहरुख का ये रीयूनियन भी खास है। दोनों आखिरी बार 2011 में 'रा.वन' के 'छम्मक छल्लो' में साथ नजर आए थे और अब 15 साल बाद फिर से एक साथ डांस फ्लोर पर लौट रहे हैं।
कब आएगी फिल्म?
सिद्धार्थ आनंद के डायरेक्शन में बन रही 'King' में शाहरुख खान के साथ सुहाना खान, दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन, अनिल कपूर, रानी मुखर्जी, जैकी श्रॉफ, जयदीप अहलावत और अभय वर्मा जैसे बड़े नाम हैं। फिल्म 24 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
फिलहाल मेकर्स ने इस गाने में शामिल सभी स्टार्स की लिस्ट रिवील नहीं की है, लेकिन तय है कि ये गाना 'King' का सबसे बड़ा सरप्राइज होने वाला है।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।