
सोशल मीडिया पर हाल ही में बिपाशा बसु ने अपनी बेटी और पति के साथ गुरुद्वारे की एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की है। ये तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।(Photo: Bipasha Instagram)
बिपाशा बसु द्वारा शेयर की गई एक प्यारी सी तस्वीर में वह अपनी बेटी देवी और पति करण सिंह ग्रोवर के साथ नजर आ रही हैं। इस फोटो में बिपाशा बसु अपने बेटी के साथ ट्विनिंग किया है।(Photo: Bipasha Instagram)
शेयर किए गए तस्वीर में देवी अपनी मां के जैसे ही दुपट्टे में दिखाई दे रही है। फोटो में देवी अपने पिता की गोद में दिखाई दे रही हैं। मां-बेटी की ये जोड़ी एक-दूसरे को देखकर मुस्कुरा रही है।(Photo: Bipasha Instagram)
इस फोटो के कैप्शन में बिपाशा बसु ने लिखा, "सतनाम वाहेगुरु"। एक्ट्रेस की इस पोस्ट पर फैंस काफी कमेंट कर रहे हैं। (Photo: Bipasha Instagram)
बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर की पहली मुलाकात 2015 में फिल्म 'अलोन' के सेट पर हुई थी। कुछ वक्त तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने 2016 में एक-दूसरे से शादी कर ली।(Photo: Bipasha Instagram)
साल 2022 में बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर बेटी देवी के माता पिता बने। देवी को जन्म के बाद वेंट्रिकुलर सेप्टल डिफेक्ट (दिल में छेद) की समस्या थी, जिसके इलाज के लिए तीन महीने की उम्र में ही उसकी ओपन-हार्ट सर्जरी हुई। (Photo: Bipasha Instagram)
बिपाशा बसु पिछले कुछ समय से फिल्मों से दूर हैं। उन्हें आखिरी बार 2020 में क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज 'डेंजरस' में देखा गया था, जो एमएक्स प्लेयर पर रिलीज हुई थी। (Photo: Bipasha Instagram)
फिल्मों की बात करें तो बिपाशा आखिरी बार 2015 की हॉरर फिल्म 'अलोन' में दिखी थीं, जिसमें उन्होंने डबल रोल निभाया था।(Photo: Bipasha Instagram)