बॉलीवुड के सुपरस्टार रणवीर सिंह इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' की ऐतिहासिक सफलता का आनंद ले रहे हैं। इसी कामयाबी के बीच अभिनेता शुक्रवार को नागपुर पहुंचे, जहां उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के मुख्यालय का दौरा किया। रणवीर ने रेशिमबाग स्थित हेडगेवार स्मृति मंदिर परिसर जाकर संघ के संस्थापक डॉ. केशव बलीराम हेडगेवार को श्रद्धांजलि अर्पित की और संघ प्रमुख मोहन भागवत से विशेष मुलाकात की।
