Valentine's Day: वैंलेनटाइन डे पर लाल रंग में बॉलीवुड डिवाज का जलवा, डेट नाइट के लिए परफेक्ट है फैशन इंस्पो

Valentine's Day Special: प्रेम का त्योहार वैलेंटाइन डे आ गया है, और लाल रंग इसकी आत्मा है। बॉलीवुड की हसीनाएं लाल में इस कदर चमक रही हैं कि हर लड़की सोच रही होगी मेरा डेट लुक कैसा हो? ये रंग प्यार, पैशन और स्टाइल का संगम है। ये लुक्स न सिर्फ ग्लैमरस हैं, बल्कि हर पर्सनैलिटी के लिए परफेक्ट हैं।

अपडेटेड Feb 13, 2026 पर 23:08
Story continues below Advertisement
वैलेंटाइन डे का मौसम आते ही हर जगह प्यार और रोमांस का रंग छा जाता है। इस सीजन का सबसे बड़ा फैशन ट्रेंड है लाल रंग, जो जुनून, आकर्षण और आत्मविश्वास का प्रतीक है। बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियाँ अपने रेड आउटफिट्स से फैशन गोल्स सेट कर रही हैं।

पूजा हेगड़े
पूजा की ब्लडी रेड मिनी ड्रेस स्ट्रिंग नेकलाइन और शोल्डर प्लिट्स के साथ आग लगा देगी। ड्रामेटिक और हॉट वैलेंटाइन पार्टी के लिए बेस्ट चॉइस है।

तृप्ति डिमरी
तृप्ति का रेड लेटेक्स आउटफिट डीप कट स्लीव्स के साथ ग्लैमर और एलिगेंस का बैलेंस है। डेट नाइट के लिए आइडियल, जो पैशन जगाए और बोझिल न लगे। उनकी ग्रेस हर लड़की को कॉन्फिडेंस देगी।

तमन्ना भाटिया
तमन्ना का लुक लाल में एफर्टलेस क्वीन जैसा लगा रहा है। उनका लुक पावरफुल और वर्सटाइल है। और एक्ट्रेस पर शीयर ड्रेस या साड़ी, सब सूट करता है। वैलेंटाइन पर पार्टनर को इम्प्रेस करने का सीक्रेट हथियार है।

मेधा शंकर
मेधा का स्ट्रैपी रेड मिडी ड्रेस सादगी का चमत्कार है। टोंड फिजीक हाइलाइट करते हुए एक्ट्रेस ग्लैमर का तड़का लगा रहीं हैं। रोमांटिक डिनर के लिए आसान और एलिगेंट लुक साबित हो सकता है।

जान्हवी कपूर
जान्हवी की छोटी फ्लोरल रेड ड्रेस क्यूट और गर्ली वाइब्स देती है। लव सीजन में फ्रेश टच, जो युवा जोड़ों के लिए परफेक्ट है। फ्लावर्स के साथ लाल का कम्बो दिल जीत लेता है। एक्ट्रेस का यह लुक काफी खूबसूरत है।

खुशी कपूर
खुशी का चेकर्ड रेड क्रॉप टॉप, मिनी स्कर्ट और ओवरकोट सुपर फ्लर्टी है। डेट पर प्लेफुल लुक के लिए यह ट्राई किया जा सकता है। खुशी कपूर ग्लैमर की देवी हैं। एक्ट्रेस का लुक अडोरेबल और बोल्ड का मिक्स है।

आलिया भट्ट
आलिया ने सिंपल रेड कुर्ता सेट में ट्रेडिशनल टच दिया। उनका यह लुक उन लोगों के लिए है जो वैलेंटाइन पर एथनिक स्टाइल पसंद करते हैं। प्लेफुल और पॉलिश्ड, लव सीजन की शुरुआत के लिए परफेक्ट है।

श्रुति हासन
श्रुति लाल में अनकंप्रोमाइजिंग लग रही हैं। उनका एज्जी स्टाइल स्ट्रॉन्ग और एक्सप्रेसिव है औ रेड को पावरफुल बनाता है। कॉन्फिडेंट गर्ल्स के लिए इंस्पीरेशन हो सकता है।

श्रद्धा कपूर
श्रद्धा ने रेड मैक्सी ड्रेस में रोमांटिक और सॉफ्ट वाइब दिया। उनका यह लुक वैलेंटाइन पिकनिक या लॉन्ग ड्राइव के लिए परफेक्ट है।

Story continues below Advertisement

प्रेम का त्योहार वैलेंटाइन डे आ गया है, और लाल रंग इसकी आत्मा है। बॉलीवुड की हसीनाएं लाल में इस कदर चमक रही हैं कि हर लड़की सोच रही होगी मेरा डेट लुक कैसा हो? ये रंग प्यार, पैशन और स्टाइल का संगम है।