Dhurandhar का जलवा बरकरार, ₹600 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म
Dhurandhar | फिल्म ‘धुरंधर’ भारतीय बॉक्स ऑफिस ही नहीं वर्ल्डवाइड भी जमकर कलेक्शन कर रही है। फिल्म को लेकर अब भी दर्शकों में क्रेज बरकरार है। ‘धुरंधर’ ने मंगलवार को यानी उन्नीसवें दिन10.34 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। सोमवार को फिल्म ने 16.5 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वीकएंड पर तो इसने जमकर नोट छापे थे।