एक्ट्रेस नितांशी गोयल छोटी सी उम्र में ही बॉलीवुड में काफी नाम कमा चुकी हैं। उन्होंने फिल्म ‘लापता लेडीज’ में फूल का किरदार निभा कर लोगों के दिलों में अपनी अलग पहचान बनाई।
नितांशी अपनी एक्टिंग के साथ अपनी खूबसूरती के लिए भी काफी फेमस हैं। इसके साथ ही एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर भी छाई रहती हैं। अक्सर तस्वीरें पोस्ट कर फैंस को खुश भी करती हैं।
दरअसल नितांशी गोयल ने हाल ही में अपने लेटेस्ट फोटोशूट में एक ब्लैक ऑफ शोल्डर गाउन पहना जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
उन्होंने यह गाउन राहुल मिश्रा के स्टोर लॉंच में पहना। जिसमें सिल्वरऔर ब्लैक का खुबसूरत कॉम्बिनेशन और नाजुक शिमर का काम था।
नितांशी ने गले में कार्टलेन का पतला डायमंड नेकलेस और छोटे ड्रॉप इयररिंग्स पहने, जो उनके लुक को परफेक्टली कम्प्लीमेंट कर रहे थे।
गाउन का डिजाइन कमर से टाइट था और नीचे की तरफ बहुत सुंदर लॉन्ग स्कर्ट की तरह फैला था जो प्रिंसेस की तरह दिखा रहा था।
टॉप पर मैकरेम और कासाब कढ़ाई की डिटेलिंग ने गाउन को बेहद खास बना दिया था। एक्ट्रेस इस ड्रेस में एकदम प्रिसेंस सी लग रही हैं।
उनका मेकअप बहुत ही नेचुरल था, जिसमें गुलाबी होंठ और ब्लश शामिल थे। बालों को उन्होंने मिडिल पार्टिंग किया था ।