‘1980 से कॉल आ रहा है...’ समय रैना ने ‘India’s Got Latent’ के कंटेस्टेंट की ‘महिलाएं गाड़ी नहीं चला सकतीं’ वाले बयान पर ली चुटकी

‘India’s Got Latent’ सीजन 2 के एपिसोड 6 में इस बार राखी सावंत, अशनीर ग्रोवर, कुशाग्र श्रीवास्तव और बलराज घई पैनल में नजर आए। इस दौरान होस्ट समय रैना ने एक कंटेस्टेंट की पुरानी सोच वाली बात पर जमकर मजाक किया।

अपडेटेड Sep 07, 2026 पर 10:01 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
‘लड़कियों को ड्राइविंग नहीं आती?’ समय रैना ने कंटेस्टेंट की बात पर यूं ली चुटकी

India’s Got Latent Season 2: ‘India’s Got Latent’ सीजन 2 के एपिसोड 6 में इस बार राखी सावंत, अशनीर ग्रोवर, कुशाग्र श्रीवास्तव और बलराज घई पैनल में नजर आए। इस दौरान होस्ट समय रैना ने एक कंटेस्टेंट की पुरानी सोच वाली बात पर जमकर मजाक किया। दरअसल, हुआ यूं की पैनल से बातचीत के दौरान, कंटेस्टेंट ने अपनी कार से जुड़ी एक घटना का जिक्र करते हुए दावा किया कि "ज्यादातर" महिलाओं को ठीक से गाड़ी चलानी नहीं आती। समय ने तुरंत इस बात पर मजाक करते हुए कहा, "1980 से कॉल आ रहा है। वे अपना स्टीरियोटाइप वापस मांग रहे हैं।" फिर उन्होंने आगे कहा, "लड़कियों को ड्राइविंग नहीं आती?" राखी सावंत की ओर देखते हुए समय ने कहा, "ये अभी तुम्हें पागल कर देंगी।"

इसके बाद कंटेस्टेंट ने उस घटना के बारे में बताया, जिसकी वजह से झगड़ा हुआ था। उसने कहा, “मतलब, उन्होंने मेरी गाड़ी में टक्कर मार दी। चार लोग हीरो बनने और उसे सहारा देने के लिए आ गए। फिर उन्होंने गाली-गलौज शुरू कर दी, तो मैंने उन्हें मार दिया।”

तब समय ने उससे पूछा, “तूने उन चारों को मारा?” जिस पर उन्होंने जवाब दिया, "हां जी।" समय ने कहा, "लड़की को तो नहीं मारा ना?" कंटेस्टेंट ने तुरंत स्पष्ट किया, "नहीं। मैं महिलाओं का सम्मान करता हूं, बहनें हैं मुझे।"

कंटेस्टेंट ने किक मारकर छत की टाइल तोड़ी, तो समय रैना ने किया कश्मीरी मजाक


कंटेस्टेंट, जिसने खुद को प्रोफेशनल MMA फाइटर और इंटरनेशनल ताइक्वांडो चैंपियन बताया था, ने किक मारकर मिट्टी की मजबूत टाइल तोड़कर अपनी ताकत भी दिखाई। इस शानदार स्टंट के बाद, समय ने अपनी कश्मीरी जड़ों का जिक्र करते हुए मजाक में कहा, "तुम एक कश्मीरी के सामने घर तोड़ने वाले हो? मैं यह नहीं देख सकता।" इससे पहले कंटेस्टेंट ने दर्शकों से चीयर करने के लिए कहते हुए पूरे आत्मविश्वास के साथ टाइल तोड़ी थी।

'इंडियाज गॉट लेटेंट' के बारे में

‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ सीजन 2 कॉमेडियन समय रैना के पॉपुलर कॉमेडी और टैलेंट शो का दूसरा सीजन है। इस शो में कंटेस्टेंट अपनी अलग-अलग और खास प्रतिभाएं दिखाते हैं। वहीं, समय रैना और पैनल में शामिल गेस्ट या जज उनकी परफॉर्मेंस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हैं। शो अपने बेबाक और बिना फिल्टर वाले मजाक के लिए जाना जाता है।

अपने अलग फॉर्मेट और बेबाक बातचीत की वजह से ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ को ऑनलाइन काफी लोकप्रियता मिली है।

यह भी पढ़ें: Mirzapur The Movie box office collection day 3: पंकज त्रिपाठी की फिल्म 100 करोड़ के पहुंची करीब, 'अल्फा' के छुड़ाए छक्के

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।