Actresses Physically Abused By Husband: सेलिना जेटली ही नहीं..., करिश्मा कपूर से लेकर इन हसीनाओं के लिए भी शादी बनीं सजा

Actresses Physically Abused By Husband: सेलिना जेटली ने हाल में ही अपने पति पर पीटर पर घरेलू हिंसा के गंभीर आरोप लगाए हैं। सेलिना के अलावा इंडस्ट्री की कई और एक्ट्रेसेस भी इस दर्द से गुजर चुकी हैं।

अपडेटेड Nov 26, 2025 पर 13:41
Story continues below Advertisement
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
टीवी इंडस्ट्री में ऐसी कई हीरोइन हैं, जो पति से मार तक खा चुकी हैं। इस लिस्ट में करिश्मा कपूर से लेकर जीनत अमान तक के नाम शामिल हैं।
टीवी इंडस्ट्री में ऐसी कई हीरोइन हैं, जो पति से मार तक खा चुकी हैं। इस लिस्ट में करिश्मा कपूर से लेकर जीनत अमान तक के नाम शामिल हैं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर ने शादी के बाद घरेलू हिंसा को सहा था। संजय कपूर से तलाक के वक्त उन्होंने आरोप लगाए थे संजय उनके साथ मारपीट करते हैं। यहां तक उन्होंने ये भी कहा था कि उन्हें किसी चीज की तरह ट्रीट किया जाता है।

संजय खान से शादी के बाद जीनत अमान ने भी बहुत दर्द सहा था। उनकी आंख का खराब होने का कारण संजय खान को ही बताया जाता है। संजय जीनत को सरेआम पीट दिया करते थे।

दलजीत कौर ने एक नहीं बल्कि दो-दो बार शादियां की हैं। दोनों ही शादियों ने एक्ट्रेस की लाइफ तबाह कर दी है। एक्ट्रेस ने साल 2015 में शालीन भनोट पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था। एक्ट्रेस ने एफआईआर दर्ज कराई थी कि शालीन ने गला दबाकर उन्हें मारने की कोशिश की है।

एक्ट्रेस दीपशिखा नागपाल भी घरेलू हिंसा की पीड़ित रही हैं। उन्होंने साल 2012 में कैशव अरोड़ा संग सात फेरे लिए थे। हालांकि शादी के 4 साल बाद ही एक्ट्रेस ने पति पर शोषण के गंभीर आरोप लगाए और उनसे तलाक ले लिया।

टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की कहानी तो किसी से छुपी नहीं है। साल 1998 में श्वेता ने राजा चौधरी संग शादी की थी। एक इंटरव्यू के दौरान श्वेता ने रिवील किया था की वो बेटी पलक के लिए वह चुप रहती थीं, और मार खाती रहती थीं।

एक्ट्रेस चाहत खन्ना ने 2013 में फरहान मिर्जा से शादी करने के बाद उन पर प्रताड़ित करने और टॉर्चर करने का आरोप लगाया था। दोनों का रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं चल पाया था।

एक्ट्रेस निशा रावल ने करण मेहरा और उनके परिवार पर घरेलू हिंसा के गंभीर आरोप लगाए थे। सोशल मीडिया पर तस्वीरें कुछ फोटोज भी सामने आईं थी, जिसमें निशा का चेहरा खून से सना था।

टीवी एक्ट्रेस रश्मि देसाई भी इस लिस्ट में शामिल हैं। 2012 में नंदिश संधू संग उन्होंने सात फेरे लिए थे। हालांकि शादी के दो साल बाद ही दोनों अलग हो गए थे। रश्मि ने नंदिश पर घरेलू हिंसा के गंभीर आरोप लगाए थे।