बॉलीवुड अभिनेत्री सेलिना जेटली के लिए इस साल का 'मदर्स डे' खुशियों के बजाय गहरे दर्द और आंसुओं से भरा रहा। अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर एक बेहद भावुक वीडियो साझा किया है, जिसमें वह अपने दिवंगत बेटे शमशेर की कब्र पर बैठकर बिलखती नजर आ रही हैं। इस वीडियो के साथ उन्होंने एक लंबा नोट लिखकर अपने पति पीटर हाग पर मानसिक उत्पीड़न, बच्चों से दूर करने और उनके 'ब्रेनवॉश' करने जैसे कई गंभीर आरोप लगाए हैं।
