
एक्ट्रेस ने बताया कि इन चीजों की शुरूवात ऑस्ट्रियाई पति पीटर हाग ने मारपीट और रंगभेद जैसी चीजों से की थी। पीटर एक्ट्रेस पर आए दिन हाथ उठाने लगे थे।
पिटीशन में बताया गया है कि हद तो हुई जब उन्होंने जुड़वां बच्चों को जन्म दिया था। उसके बाद पीटर की क्रूरता बढ़ती चली गई।
पीटर ने डिलीवरी के कुछ हफ्तों बाद ही एक्ट्रेस को मारपीट करके घर से धक्केमार कर बाहर कर दिया था। एक्ट्रेस के मुताबिक उन्होंने सिर्फ अपने पति से कुछ और दिन छुट्टी लेने के लिए कहा था, ताकि बच्चों की देखभाल में उन्हें मदद मिल जाए।
एक्ट्रेस ने शिकायत में कहा है कि उनके टांके भी नहीं भरे थे, पड़ोसियों ने उनकी बहुत मदद की थी। इतना ही पीटर दिनों दिनों इन चीजों में आगे बढ़ता जा रहा था।
एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि उनका पति उन्हें नौकरानी कहकर बुलाता था। उसका मानना था कि सेलिना नौकरानी जैसी शक्ल वाली हैं। वह गुस्से में चीजों की तोड़फोड़ शुरू कर देता था।