Get App

Chauhaan Title Announcement: 75 साल बाद जवाब आ रहा है..., पठानों से कहना 'चौहान' आ रहा है

Chauhaan Title Announcement: अजय देवगन ने अपनी आने वाली फिल्म के टाइटल का ऐलान कर दिया है। एक्टर के टाइटल वीडियो ने सोशल मीडिया पर हाइप क्रिएट कर दी है।

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Jun 25, 2026 पर 4:56 PM
Chauhaan Title Announcement: 75 साल बाद जवाब आ रहा है..., पठानों से कहना 'चौहान' आ रहा है
अपने दिवंगत पिता और एक्शन डायरेक्टर वीरू देवगन की बर्थ एनिवर्सरी पर उन्हें याद करते हुए फिल्म निर्माताओं ने फिल्म से अजय देवगन के 'चौहान' कैरेक्टर का फर्स्ट लुक रिवील कर दिया है, जिससे ये साफ हो गया है कि फिल्म आर्मी से रिलेटेड और एक्शन से भरपूर है।

Chauhaan Title Announcement: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन अपनी एक एक्शन पैक्ड अपकमिंग मूवी को लेकर ट्रेंड कर रहे हैं। एक्टर अब अपने फैन्स के सामने 'चौहान' के नए अंदाज में नजर आने वाले हैं। उनकी दमदार अवतार में वापसी देखने के लिए फैंस बेताब हो गए हैं। यह फिल्ममेकर आनंद एल राय के साथ उनकी पहली फिल्म होने वाली है। फिल्म को जियो स्टूडियोज प्रोड्यूस कर रहा है।

अपने दिवंगत पिता और एक्शन डायरेक्टर वीरू देवगन की बर्थएनिवर्सरी पर उन्हें याद करते हुए फिल्म निर्माताओं ने फिल्म से अजय देवगन के 'चौहान' कैरेक्टर का फर्स्ट लुक रिवील कर दिया है, जिससे ये साफ हो गया है कि फिल्म आर्मी से रिलेटेड और एक्शन से भरपूर है।

इस अनाउंसमेंट वीडियो की शुरुआत प्रदर्शन पत्थरबाजी देखने को मिलती है, जिसके साथ दमदार डायलॉग बैकग्राउंड में अजय की आवाज में सुनाई दे रहे हैं। पहला डायलॉग है 'चौराहे पर 300 लड़के थे, घर सिर्फ 270 पहुंचे। 30 लड़के कम हैं।' इसके बाद अजय देवगन की आवाज में कहानी कही जाती हैं। अजय देवगन कहते हैं, 'गलती हमारी नहीं थी, ऑर्डर्स ऊपर से थे। ईंट का जवाब पत्थर से और सामने वाला सीधा पत्थर ही उठा ले तो जवाब क्या दें?' एक्टर आगे कहते हैं कि 'टियर गैस मास्क आजकल आसानी से ऑनलाइन मिल जाते हैं। पैलेट गन्स लिमिटेड डैमेज... 15 लाख फौजी और 35 हजार करोड़ का इनेस्टमेंट....। उसके बाद भी पत्थर का जवाब नहीं...।'

सब समाचार

+ और भी पढ़ें