Get App

2025 की अबतक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली 7 फिल्में, देखें लिस्ट

साल 2025 में सिनेमाघरों में कई फिल्में रिलीज हुई, जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर कमाल का प्रदर्शन किया है। इस साल अब तक रिलीज हुई फिल्मों में कई बड़े स्टार के नाम भी शामिल है, जिनकी फिल्मों ने दर्शकों को खूब एंटरटेन किया। आइए जानते हैं साल 2025 में अब तक सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म के बारे में

MoneyControl News
अपडेटेड Jul 19, 2025 पर 17:19
2025 की अबतक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली 7 फिल्में, देखें लिस्ट

‘छावा’ से लेकर ‘हाउसफुल 5’ तक, इस साल कई फिल्मों ने शानदार कमाई करके दर्शकों को खूब एंटरटेन किया है। (Photo: Social Media)

विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘छावा’ ने रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस में छा गई थी। इस फिल्म ने भारत में करीब 610 करोड़ रुपये की कमाई की है। (Photo: Social Media)

अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन और रितेश देशमुख की कॉमेडी फिल्म 'हाउसफुल 5' ने शानदार कमाई करते हुए करीब 199 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। कमाई के मामले में यह फिल्म 2025 की सबसे बड़ी हिट्स में से एक बन गई है।(Photo: Social Media)

अजय देवगन और वाणी कपूर स्टारर फिल्म ‘रेड 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करते हुए लगभग 180 करोड़ रुपये की कमाई की है। यह फिल्म कमाई के मामले में 2025 की टॉप हिट फिल्मों में शामिल हो गई है।(Photo: Social Media)

आमिर खान और जेनेलिया डिसूजा की हाल ही में आई फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ ने भी बॉक्स ऑफिस पर कमाल का प्रदर्शन किया है। फिल्म ने करीब 162 करोड़ रुपये की कमाई की है।(Photo: Social Media)

अक्षय कुमार और वीर पहाड़िया की फिल्म 'स्काई फोर्स' ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करते हुए करीब 135 करोड़ रुपये की कमाई की है।(Photo: Social Media)

सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' ने भारत में लगभग 110 करोड़ रुपये की कमाई की है। बॉक्स ऑफिस पर सलमान खान की इस फिल्म का प्रदर्शन औसत रहा है।(Photo: Social Media)

सब समाचार

+ और भी पढ़ें