Get App

Soha Ali Khan: बाल दिवस के मौके पर सोहा अली खान ने शेयर की खास तस्वीरें, नेहरू जी के संग दिखे शर्मिला टैगोर- मंसूर अली खान पटौदी

Soha Ali Khan: भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की जयंती के उपलक्ष्य में हर साल 14 नवंबर को बाल दिवस मनाया जाता है। इस खास मौके पर सोहा अली खान ने अपने माता-पिता की अनदेखी तस्वीरों को शेयर किया है।

Manushri Bajpaiअपडेटेड Nov 14, 2026 पर 6:00 PM
Soha Ali Khan: बाल दिवस के मौके पर सोहा अली खान ने शेयर की खास तस्वीरें,  नेहरू जी के संग दिखे शर्मिला टैगोर- मंसूर अली खान पटौदी
सिद्धार्थ कन्नन के शो पर शर्मिला की बड़ी बेटी सबा अली खान पटौदी ने बताया कि शादी के लिए उनकी मां ने इस्लाम अपना लिया था जैसा कि उस समय आम बात थी।

Soha Ali Khan: हर साल 14 नवंबर को भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की जयंती के मौके पर 'बाल दिवस' (Children’s Day) मनाया जाता है। इस दिन अभिनेत्री सोहा अली खान ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी मां (अभिनेत्री शर्मिला टैगोर) और पिता (क्रिकेटर मंसूर अली खान पटौदी, जिन्हें 'टाइगर पटौदी' भी कहा जाता है) की नेहरू के साथ बचपन की कुछ तस्वीरें शेयर कीं।

जब यंग शर्मिला टैगोर और टाइगर पटौदी नेहरू से मिले

सोहा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर तीन ब्लैक-एंड-व्हाइट तस्वीरें पोस्ट कीं। एक तस्वीर में युवा शर्मिला, नेहरू के कोट पर कुछ लगाती हुई दिख रही हैं। दूसरी तस्वीर में वह 'ऑल इंडिया रेडियो' (AIR) में नेहरू के बगल में खड़ी हैं। तीसरी तस्वीर में टाइगर पटौदी किसी मौके पर नेहरू के पास बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं।

सोहा ने अपने कैप्शन में लिखा- "मेरे माता-पिता बनने से पहले वे भी कभी बच्चे थे। आज बाल दिवस पर, जो पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती भी है, मैं हमारे पारिवारिक एल्बम से दो खास झलकियां साझा कर रही हूं।" उन्होंने आगे लिखा- "एक तस्वीर में मेरी मां छोटी बच्ची के रूप में हैं, दूसरी में मेरे पिता एक छोटे लड़के के रूप में हैं और उनके साथ वे व्यक्ति हैं जिनका मानना ​​था कि बच्चे ही देश का भविष्य हैं।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें